फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: SP leader shot suicide, sent a video to wife

सपा नेता ने खुद को सीने से सटाकर मारी गोली, आत्महत्या से पहले पत्नी को भेजा था यह वीडियो

Mon, 30 Jul 2018 10:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 30 Jul 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Meerut: SP leader shot suicide, sent a video to wife
सपा नेता का फाइल फोटो और जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के एक नेता ने पहले तो हवाई फायरिंग कर उसकी वीडियो पत्नी को भेजी और फिर खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। इससे सपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। जहां पटेलनगर, जली कोठी में समाजवादी पार्टी के एक नेता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े, लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी। खून से लथपथ शव देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। 
विज्ञापन


देहलीगेट क्षेत्र के पटेलनगर में हाजी शहजाद का परिवार रहता है। शहजाद का इकलौता बेटा शुऐब (32) सपा शहर विधानसभा में उपाध्यक्ष था। शुऐब की पत्नी साईमा का मायका कोलकाता में है। दंपति में मनमुटाव चल रहा है। इसके चलते साईमा अपने चार साल के बच्चे को लेकर मायके में है। शुऐब शनिवार रात घर की छत पर चढ़ा और हवाई फायरिंग कर उसकी वीडियो बनाकर पत्नी को व्हाट्सएप पर भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: SP leader shot suicide, sent a video to wife
पुलिस को जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उसके बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सीने में सटाकर दो गोली मार ली। परिवार के लोग पहुंचे तो शुऐब का शव फर्श पर पड़ा था। चारों तरफ खून पड़ा था। परिवार की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। एसओ देहलीगेट विजय कुमार गुप्ता पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लिया तो लोगों ने हंगामा कर दिया। काफी गहमागहमी के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। 

कैसे मार ली दो गोली 
हंगामा हुआ तो युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली अपने कार्यकर्ताओं के साथ पटेलनगर पहुंचे। लोगों को समझाया कि अगर पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो अगली कार्रवाई कैसे होगी। लोगों में चर्चा थी कि आखिर शुऐब ने खुद को दो गोली कैसे मार ली। अमूमन एक गोली मारने के बाद कोई दूसरी गोली नहीं मारता। लेकिन दो गोली मारकर खुद की जान लेना सवाल खड़े कर रहा है।

छह बहनों का भाई था 
शुऐब अपनी छह बहनों का इकलौता भाई था। बहनें और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और एसपी सिटी रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी व सीओ कोतवाली ने परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed