फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut schools have scam in scholarship and FIRs have been registered on managers and principals

खास रिपोर्ट: छात्रों के हक पर स्कूलों ने डाला डाका, कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

Sun, 03 Feb 2019 10:32 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 03 Feb 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Meerut schools have scam in scholarship and FIRs have been registered on managers and principals
प्रतीकात्मक तस्वीर

छात्रों के हक पर डाका डालने वाले स्कूलों के नाम सामने आने से अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में हड़कंप मचा है। बीते शुक्रवार इटावा की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 86 स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिसके बाद मेरठ में हलचल शुरू हो गई है। ईओडब्ल्यू मेरठ ने अक्तूबर-नवंबर 2018 में 25 स्कूलों पर एफआईआर दर्ज की थी। मेरठ में 2010-11 में लगभग तीन करोड़ रुपये की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति को हड़प लिया गया था। जांच में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, लिपिक और स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों पर एफआईआर की गई।

विज्ञापन

 
जिन स्कूलों के नाम इसमें सामने आए हैं उसमें जाकिर कॉलोनी क्षेत्र के स्कूलों में सबसे ज्यादा छात्रों से खिलवाड़ किया गया। छात्रों को छात्रवृत्ति न देकर बंदरबांट कर ली गई। इसमें तत्कालीन अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के सहायक संजय त्यागी और तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम के नाम भी सामने आए।

विज्ञापन

ताक पर रखे सारे नियम
ईओडब्ल्यू की जांच में कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार के सभी नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपये की बंदरबांट की थी। छात्रों के खाते में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से छात्रवृत्ति को भेजा जाना था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके अलावा छात्रवृत्ति के रजिस्टर में भी छात्राओं के हस्ताक्षर भी एक ही लेख जैसे थे।  

मेरठ में तीन करोड़ का घोटाला
शहर में ऐसे स्कूलों ने विभाग के साथ मिलकर तीन करोड़ का घोटाला किया। घोटाले की जांच के लिए शासन ने ईओडब्ल्यू को जांच सौंपी थी। इन पर एफआईआर दर्ज की गई। अब जाकर इनकी सूची सामने आई है।

इन स्कूलों ने किया इतना घोटाला
मदरसा एचएएम पब्लिक स्कूल, शौकत कालोनी - 17.51 लाख, मौलाना आजाद इंटर कालेज, ललियाना - 33.78 लाख, ग्रेट इंडियन पब्लिक स्कूल, अहमदनगर 5.62 लाख, भारत पब्लिक स्कूल, हुमायूं नगर 1.54 लाख, मिलेनियन पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, जाकिर कालोनी - 5.31 लाख, खुशबू जूनियर हाईस्कूल, जाकिर कालोनी - 3.81 लाख, अदनान पब्लिक स्कूल, उमरनगर - 1.27 लाख, आदर्श इंटर कालेज - 17.2 लाख, मौहम्मदिया प्राइमरी स्कूल ग्राम जिसोरी - 3.37 लाख, एमआई पब्लिक स्कूल, तारापुरी - 7.19 लाख, बालियान पब्लिक स्कूल, डॉ. जाकिर हुसैन कालोनी- 2.88 लाख, मिलेनियम पब्लिक स्कूल, जाकिर कालोनी -3.55 लाख, न्यू एचएम जूनियर हाईस्कूल, रशीदनगर-31 हजार, एसडीएस जूनियर हाईस्कूल, रिठानी-5.30 लाख, न्यू डीएम पब्लिक स्कूल, अहमदनगर-10.95 लाख, ब्राइट स्टार पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, किदवई नगर-2.46 लाख, मेरठ ग्रेसियस स्कूल, मोमिननगर, फतेउल्लापुर रोड-2.95 लाख, बालियान पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, जाकिर कालोनी - 70 हजार, सिमरन पब्लिक स्कूल, हाशिमपुरा-5.97 लाख, डॉ. जाकिर हुसैन एकेडमी, जाकिर कालोनी-3.13 लाख, डैल्फी पब्लिक स्कूल, जाकिर कालोनी-11.14 लाख, न्यू चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, जाकिर कालोनी -7.29 लाख, रोजी पब्लिक स्कूल, आशियाना कालोनी-6.33 लाख, डीएम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, विकासपुरी-8.23 लाख, एसडीएम गर्ल्स पब्लिक स्कूल, विकासपुरी-1.25 लाख, यासीन पब्लिक स्कूल, शकूर नगर- 1.4 लाख रुपये।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed