फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut's air is getting poisonous continuously

लगातार जहरीली हो रही मेरठ की हवा

Sun, 13 Oct 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
meerut's air is getting poisonous continuously
मोदीपुरम (मेरठ)। महानगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को यह 253 से बढ़कर 269 तक पहुंच गया। जहरीली हवा होने के चलते अस्थमा, टीबी व आम नागरिकों का हवा में सांस लेना दूभर हो गया है। आलम यह है कि चिकित्सक लोगों को मास्क पहनकर घरों से निकलने की सलाह दे रहे हैं। देश के जिन प्रमुख शहरों की हवा सर्वाधिक खराब है, उनमें मेरठ भी है। शुक्रवार तक मेरठ का एक्यूआई जहां 253 था, शनिवार को यह बढ़कर 269 पहुंच गया। धीरे-धीरे बढ़ रहा एक्यूआई लोगों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। अस्थमा व टीबी के मरीजों के लिए बढ़ता एक्यूआई सर्वाधिक घातक है।
विज्ञापन

शहर एक्यूआई आज एक्यूआई एक दिन पहले
ग्रेटर नोएडा 286 262
मेरठ 269 253
मुजफ्फरनगर 269 264
गाजियाबाद 263 264
नोएडा 252 262
हापुड़ 250 240
दिल्ली 222 216
शहर में पॉल्यूशन लेवल
स्थान एक्यूआई
हापुड़ चौराहा 269
मोदीपुरम 195
गंगानगर 222
केसरगंज 239
शॉप्रिक्स तिराहा 160
ब्रह्मपुरी चौराहा 140
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed