फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut, Ruckus in rajkiya sampreshan grah and hunger strike of students

मेरठ: भूख हड़ताल पर राजकीय संप्रेक्षण गृह के किशोर, अधीक्षक को छुट्टी पर भेजा

Fri, 21 Dec 2018 12:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Dec 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
meerut, Ruckus in rajkiya sampreshan grah and hunger strike of students
राजकीय संप्रेक्षण गृह मेरठ

मेरठ में राजकीय संप्रेक्षण गृह के किशोरों के व्यवहार में सूरजकुंड संप्रेक्षण गृह से शिफ्ट होने के बाद भी कोई खास परिवर्तन नहीं आया है। गुरुवार को ये किशोर शिकायत होने पर फिर से हठ पर उतर आए। सहायक अधीक्षक को हटाने की मांग को लेकर खाना छोड़ दिया और धरने पर बैठ गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने किशोरों से बातचीत की। बाद में सहायक अधीक्षक को छुट्टी पर भेज दिया गया।

विज्ञापन


अब्दुल्लापुर जेल रोड स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में मेरठ मंडल के 93 किशोर अपचारी हैं। बुधवार को बागपत के कुछ किशोरों को यहां से पेशी पर भेजा गया। शाम को वह वापस लौट आए थे। गुरुवार सुबह इन किशोरों को लेकर पुलिसकर्मियों ने सहायक अधीक्षक कुलदीप सिंह से शिकायत की। सहायक अधीक्षक ने जब किशोरों से बात की तो वह नाराज हो गए। देखते ही देखते मामला बढ़ता चला गया और किशोर सहायक अधीक्षक को हटाने की मांग लेकर भूखहड़ताल पर बैठ गए।

विज्ञापन

इस बीच सूचना फ्लैश हो गई कि किशोरों ने संप्रेक्षण गृह में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) श्रवण कुमार गुप्ता और एसओ मेडिकल सतीश कुमार फोर्स के साथ संप्रेक्षण पहुंचे। डीपीओ और थानाध्यक्ष ने किशोरों से वार्ता की तो किशोरों ने सहायक अधीक्षक पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए शिकायत की कि संप्रेक्षण गृह के कई गीजर खराब पडे़ हैं। करंट तक आ रहा है। लेकिन सहायक अधीक्षक ने ठीक नहीं कराया। इस पर डीपीओ ने तत्काल इलेक्ट्रिशियन को बुलवाया और गीजर बदलवा दिया। लेकिन उसके बाद भी वह मानने को तैयार नहीं हुए। कह दिया कि जब तक सहायक अधीक्षक को नहीं हटाया जाएगा, वह नहीं मानेंगे। बाद में सहायक अधीक्षक को हटाने के बाद ही किशोरों ने खाना खाया।

प्रशासन को भेज रहे रिपोर्ट
सहायक अधीक्षक के व्यवहार से किशोर नाराज दिखाई दे रहे थे। कई बार उन्हें समझाकर भूखहड़ताल खत्म कराने का प्रयास किया गया। लेकिन वह नहीं माने। हालातों को देखते हुए सहायक अधीक्षक को फिलहाल छुट्टी पर भेजा गया है। जिसके बाद किशोर मान गए। प्रशासन को रिपोर्ट दी जा रही है। - श्रवण कुमार गुप्ता, डीपीओ

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed