फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Rtired army personnel committed suicide by shooting himself

मेरठ: रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में सामने आई ये वजह

Sat, 11 Sep 2021 06:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Sep 2021 06:04 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी रिटायर्ड फौजी मेरठ मे सीएनजी पंप पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। शनिवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर पहुंचे और शराब पी। इसके बाद कमरे में जाकर अपनी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।  

विज्ञापन
Meerut: Rtired army personnel committed suicide by shooting himself
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मेरठ में शनिवार को कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में एक सेवानिवृत्त फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं घटन के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रिटायर्ड फौजी गृहक्लेश के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा के संत विहार कॉलोनी में रिटायर फौजी अमित पुत्र किरण पाल शनिवार शाम को अपने घर पर ही था। इसी दौरान उसने अपनी अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से अपने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो फौजी का लहूलुहान शव कमरे में जमीन पर पड़ा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today 11 September : मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना पर कंकरखेडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि फौजी घटना के वक्त घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी को पुलिस ने घटना की जानकारी दी। 

वहीं पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रिटायर्ड फौजी मेरठ मे सीएनजी पंप पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। शनिवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर पहुंचे और शराब पी। इसके बाद कमरे में जाकर अपनी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।  

पुलिस ने बंदूक को अपने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि गृहक्लेश के चलते फौजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। वहीं फौजी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। वह तुरंत मेरठ के लिए निकल पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed