फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Roadways bus tire falls on biker in front of Rakshapuram, death

Meerut: रोडवेज ने बाइक सवार को कुचला, ऊपर से उतरा बस का टायर, शख्स की दर्दनाक मौत

Tue, 13 Feb 2024 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Feb 2024 03:50 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि रोडवेज बस का टायर व्यक्ति के ऊपर से गुजर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
Meerut Roadways bus tire falls on biker in front of Rakshapuram, death
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में एनएच 119 पर रक्षापुरम डिवाइडर रोड के सामने सड़क पार कर रहे बाइक सवार व्यक्ति को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। बस का पिछला टायर उसके सीने के ऊपर से उतर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


गंगानगर थाना क्षेत्र में एनएच-119 (मवाना रोड) पर रक्षापुरम डिवाइडर रोड के सामने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे डिस्कवर बाइक सवार व्यक्ति मेरठ की ओर मुड़ रहा था। तभी मवाना की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस नंबर यूपी07पी5217 ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन


उसके सीने के ऊपर से रोडवेज का पिछला टायर उतर गया। चालक बस लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बाइक सवार के सर में फंसा हेलमेट उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  सूचना पर गंगानगर थाने के एसएसआई प्रीतम सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कपड़ों की तलाशी  ली। जेब से डीएल मिला। जिसमे उसका नाम हरीश कुमार (52) पुत्र सोमनाथ निवासी न्यू देवपुरी मेरठ मिला। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed