फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Retired soldier sent to jail, pistol recovered, shot at rickshaw driver in road rage

मेरठ: रिटायर्ड सैनिक को जेल भेजा, पिस्टल बरामद,  रोडरेज में रिक्शा चालक को मारी थी गोली 

Wed, 01 Jul 2020 12:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Jul 2020 12:38 AM IST
सार

  • भूमिया पुल के पास सोमवार को रोडरेज में रिक्शा चालक को मारी थी गोली 
  • सीओ ने कहा, पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए भेजी जा रही रिपोर्ट 

विज्ञापन
Meerut: Retired soldier sent to jail, pistol recovered, shot at rickshaw driver in road rage
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ में भूमिया पुल के पास रोडरेज की घटना में ई-रिक्शा चालक को गोली मारने वाले रिटायर्ड सैनिक को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के घर से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। सीओ के अनुसार, पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।

विज्ञापन

 
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में श्याम नगर निवासी ई रिक्शा चालक शादाब पुत्र सलीम सोमवार दोपहर यात्रियों को भूमिया पुल से खत्ता रोड ले जा रहा था। उसके साथ दोस्त राजू भी था। रशीदनगर में ट्यूबवेल तिराहा के पास ई रिक्शा से एक कार में मामूली टक्कर लग गई। इसके बाद खाकी वर्दी पहने रिटायर्ड सैनिक ने पहले ई रिक्शा चालक को पीटा और बाद में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: हवलदार की हत्या का बदला लेने, जब नकली बरात लेकर पहुंचा मेरठ का पुलिस अफसर, कुख्यात 'डाॅन' के खात्मे की दिलचस्प कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल शादाब को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सीसीटीवी फुटेज में कार का नंबर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड सैनिक कुलिश कुमार को गिरफ्तार किया। वह दिल्ली का मूल निवासी है और कंकरखेड़ा के फाजलपुर में रह रहा है।

हापुड़ स्थित एसबीआई में गार्ड है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि आरोपी गिरफ्तारी के बाद से लगातार गुमराह करता रहा। पहले बताया कि पिस्टल पिस्टल अवैध थी। घटना के बाद उसे नाले में फेंक दिया। बाद में फिर बयान बदलने लगा। जांच में सामने आया कि पिस्टल लाइसेंसी है। उसे रिटायर्ड सैनिक के घर से बरामद किया गया है। वहीं घायल की हालत स्थिर बनी हुई है। 

पहले भी हो चुकीं रोडरेज की वारदात

  • 2011 में कंकरखेड़ा क्षेत्र में रोडरेज की घटनाओं में दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या कर दी गई थी। 
  • 2012 में साकेत पेट्रोल पंप पर इंस्पेक्टर के बेटे की रोडरेज की घटना में चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। 
  • 2018 में खरखौदा क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या भी पुलिस ने रोडरेज में ही मानी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed