{"_id":"611385828ebc3e7d1b08f00e","slug":"meerut-registration-for-workmen-social-security-act-camp-organized-in-amar-ujala-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम के लिए हुए पंजीकरण, अमर उजाला कार्यालय में लगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम के लिए हुए पंजीकरण, अमर उजाला कार्यालय में लगा शिविर
Wed, 11 Aug 2021 01:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:38 PM IST
सार
इस योजना के लिए ये जरूरी कागजात -
माता का नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, राशनकार्ड, स्वप्रमाणित घोषणा पत्र, परिवार सदस्यों के आधार कार्ड।
विज्ञापन
कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम पंजीकरण शिविर
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में अमर उजाला और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक शिविर लगाया जा रहा है। समाचार पत्र वितरकों के लिए लगाए जा रहे शिविर में श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें मुख्य रूप से असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम-2008 के लिए पंजीकरण कराए जाएंगे। शिविर का शुभारंभ सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस योजना में पंजीकरण कराने वाले समाचार पत्र वितरकों को स्वास्थ्य बीमा के रूप में पांच लाख रुपये, दुर्घटना बीमा के तौर पर दो लाख रुपये का बीमा कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य किसी भी योजना की जानकारी भी श्रम विभाग की टीम से समाचार पत्र वितरक ले सकेंगे। इससे पहले भी अमर उजाला लगातार समाचार वितरकों के लिए शिविर का आयोजन करता रहा है।
विज्ञापन
जनवरी में श्रमयोगी मानधन योजना के लिए भी शिविर का आयोजन किया गया था। इस योजना के लिए भी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक और अन्य कामगार शामिल हो सकते हैं। अमर उजाला ने इसके लिए ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
श्रम विभाग की ओर से जनसेवा केंद्र सहायक अमर उजाला कार्यालय में ही मौजूद रहेंगे। जिससे समाचार पत्र वितरक आसानी से अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी लेकर पंजीकरण करा सकें।