फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Rapid rail will run on the route after walking on one kilometer of testing track

मेरठ : एक किमी टेस्टिंग ट्रैक पर चलकर रूट पर दौड़ेगी रैपिड रेल, दुहाई डिपो में किया जा रहा है तैयार

Fri, 27 Aug 2021 12:06 AM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Aug 2021 12:06 AM IST
सार

रैपिड रेल के लिए सभी कार्य तेज गति से किए जा रह हैं। जिससे तय समय पर ही ट्रेन का संचालन किया जा सके। इसके लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव और एनसीआरटीसी एमडी नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Rapid rail will run on the route after walking on one kilometer of testing track
रैपिड रेल ट्रैक निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के यात्रियों को सुरक्षित सफर का विश्वास देने वाली रैपिड रेल एक किमी टेस्टिंग ट्रैक पर दुहाई डिपो में चलेगी। इसके लिए ट्रैक बनाया जा रहा है। पहले चरण में वर्ष-2023 में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी में रैपिड रेल का संचालन शुरू हो जाएगा। इसी को देखते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास दुहाई डिपो का कार्य शुरू हो गया है। इस डिपो में कई तकनीकी व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं। किसी भी तकनीकी खराबी को डिपो में सुधारा जा सकेगा। मेरठ में मोदीपुरम में भी रैपिड रेल के लिए डिपो बनाया जाएगा।

विज्ञापन


दुुहाई डिपो में वॉशिंग लाइन, यार्ड, एडमिन बिल्डिंग आदि के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी स्थान पर ट्रेनों की मरम्मत की जाएगी। 82 किमी के सफर में दो डिपो तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


रैपिड रेल के लिए सभी कार्य तेज गति से किए जा रह हैं। जिससे तय समय पर ही ट्रेन का संचालन किया जा सके। इसके लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव और एनसीआरटीसी एमडी नजर बनाए हुए हैं। रोजाना किए गए कार्यों की समीक्षा की जाती है। इसके बाद टाइमलाइन तय कर सभी कार्य किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में तेज हुआ कार्य
रैपिड रेल के लिए मेरठ शहर में कार्य को तेज कर दिया गया है। तीन भूमिगत स्टेशनों पर कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले एक महीने में सभी कार्य धरातल पर आ जाएंगे। इन कार्यों की निगरानी के लिए क्लॉक टावर भी बनाए जा रहे हैं। जिससे दूर से ही कार्य की गति को देखा जा सके। मेरठ में मेट्रो प्लाजा के पास मेरठ सेंट्रल, भैसाली और बेगमपुल स्टेेशन बनाया जाएगा। इन तीनों पर ही कार्य शुरू कर दिया गया है। 


जंगपुरा में यार्ड बनाने की तैयारी
रैपिड रेल ट्रैक का इस्तेमाल फ्रेट कॉरिडोर में भी उपयोग किया जाएगा। इसके लिए भी प्राथमिक चरण में तैयारियों को किया जा रहा है। एनसीआरटीसी का स्थायी कार्यालय भी यहां बनाने की तैयारी है। इस यार्ड में दिल्ली से मेरठ, पानीपत तक जाने वाले सामान, कुरियर आदि को रैपिड रेल कॉरिडोर से भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed