फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Railway Station to Get a New Identity Reflecting Freedom Struggle: Ashwini Vaishnaw

Meerut: अश्विनी वैष्णव बोले-बदलेगा मेरठ रेलवे स्टेशन का स्वरूप, स्वतंत्रता संग्राम की झलक होगी शामिल

Sat, 07 Feb 2026 12:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 07 Feb 2026 12:37 PM IST
सार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में कहा कि मेरठ रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को ध्यान में रखकर किया जाएगा। नया स्टेशन आधुनिक सुविधाओं के साथ ऐतिहासिक पहचान भी दर्शाएगा।

विज्ञापन
Meerut Railway Station to Get a New Identity Reflecting Freedom Struggle: Ashwini Vaishnaw
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मेरठ का इतिहास देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से गहराई से जुड़ा हुआ है। इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए मेरठ रेलवे स्टेशन के स्वरूप को बदलने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


ऐतिहासिक पहचान को मिलेगा स्थान
रेल मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक डिज़ाइन अत्यंत आधुनिक ;9/था, लेकिन उसमें मेरठ की ऐतिहासिक और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी पहचान स्पष्ट रूप से उभर नहीं पा रही थी। इसी कारण डिज़ाइन में बदलाव कर स्वतंत्रता संग्राम की झलक शामिल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ग्रेटर नोएडा में चल रही थी पार्टी, प्रेमिका ने सिपाही की पिस्टल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी की भूमिका
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि उन्होंने राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी से आग्रह किया कि वे मेरठ के वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्धजनों से चर्चा कर ऐसा डिज़ाइन तैयार करें जो शहर की ऐतिहासिक आत्मा को दर्शाए। मंत्री ने इस प्रयास के लिए सांसद वाजपेयी की सराहना भी की।

सुरक्षा के बीच तेजी से कार्य
रेल मंत्री ने कहा कि स्टेशन का पुनर्निर्माण चालू रेल यातायात के दौरान किया जा रहा है, जिसके कारण सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके बावजूद कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

आने वाले 50-100 वर्षों को ध्यान में रखकर योजना
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उदाहरण देते हुए कहा कि जर्मनी के बर्लिन जैसे शहरों में ऐसे कार्यों में वर्षों लग जाते हैं, जबकि भारत में सभी मानकों का पालन करते हुए काम तेज़ी से किया जा रहा है। नया मेरठ रेलवे स्टेशन अगले 50 से 100 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed