मेरठ: कमिश्नर कार्यालय पर हंगामा, भाजपा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी, लगाया ये गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलितों के पट्टों पर अवैध कब्जे के विरोध में सोमवार को मेरठ कमिश्नर कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दलित समाज के सैकड़ों लोग उनके साथ धरना प्रदर्शन में शामिल रहे। यही नहीं उन्होंने भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
दरअसल, मामला यह है कि मेरठ-करनाल हाईवे पर पोहल्ली के निकट एक जमीन को लेकर एकेडमी प्रबंधन और रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बीच विवाद चल रहा है। वहीं बीते बुधवार को कॉलेज प्रबंधन ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर से अभद्रता कर दी थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को थाने ले गई और उसका चालान कर दिया। जिसके बाद ग्रमीणों ने हंगामा कर दिया था।
इसी के विरोध में सोमवार को लोकदल के कार्यकर्ताओं ने दलित समाज के लोगों के साथ मिलकर कमिश्नर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को दलित व किसान विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की।
वहीं युवा रालोद के प्रदेश महासचिव अनिल चौधरी (दबथवा) ने वहां चल रहे निर्माण को तुरंत रोकने की मांग की। वहीं उन्होंने सत्ता पक्ष के नेताओं और विधायक के खिलाफ जांच की मांग की। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
इस दौरान युवा रालोद के प्रदेश महासचिव अनिल चौधरी, राममेहर गुज्जर, नरेंद्र खजूरी, सावित्री गौतम, गौरव जिटोली, अर्जुन ढिंधला, कमलजीत, सुबोध मलिक, वरुण करनावल, विकास, विपिन चिंदौड़ी, नीटू सहारण, चंचल मलिक, विराज चौधरी आदि सैकड़ों दलित समाज के लोग मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/