फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Protest on commissioner office, slogans against BJP MLA

मेरठ: कमिश्नर कार्यालय पर हंगामा, भाजपा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी, लगाया ये गंभीर आरोप

Mon, 26 Nov 2018 03:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 26 Nov 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Protest on commissioner office, slogans against BJP MLA
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दलितों के पट्टों पर अवैध कब्जे के विरोध में सोमवार को मेरठ कमिश्नर कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दलित समाज के सैकड़ों लोग उनके साथ धरना प्रदर्शन में शामिल रहे। यही नहीं उन्होंने भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


दरअसल, मामला यह है कि मेरठ-करनाल हाईवे पर पोहल्ली के निकट एक जमीन को लेकर एकेडमी प्रबंधन और रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बीच विवाद चल रहा है। वहीं बीते बुधवार को कॉलेज प्रबंधन ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर से अभद्रता कर दी थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को थाने ले गई और उसका चालान कर दिया। जिसके बाद ग्रमीणों ने हंगामा कर दिया था।
विज्ञापन


इसी के विरोध में सोमवार को लोकदल के कार्यकर्ताओं ने दलित समाज के लोगों के साथ मिलकर कमिश्नर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को दलित व किसान विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं युवा रालोद के प्रदेश महासचिव अनिल चौधरी (दबथवा) ने वहां चल रहे निर्माण को तुरंत रोकने की मांग की। वहीं उन्होंने सत्ता पक्ष के नेताओं और विधायक के खिलाफ जांच की मांग की। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

इस दौरान युवा रालोद के प्रदेश महासचिव अनिल चौधरी, राममेहर गुज्जर, नरेंद्र खजूरी, सावित्री गौतम, गौरव जिटोली, अर्जुन ढिंधला, कमलजीत, सुबोध मलिक, वरुण करनावल, विकास, विपिन चिंदौड़ी, नीटू सहारण, चंचल मलिक, विराज चौधरी आदि सैकड़ों दलित समाज के लोग मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed