फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Protest against Deputy CM at Shivaya toll plaza, BKYU leaders performed half-naked with flags

मेरठ : शिवाया टोल प्लाजा पर डिप्टी सीएम के सामने भाकियू नेताओं ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, लहराए झंडे

Sun, 25 Jul 2021 03:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Jul 2021 03:24 PM IST
सार

जैसे ही डिप्टी सीएम का काफिला टोल प्लाजा से गुजरा, यहां प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने रोक दिया। इसी बीच भाकियू नेता उप मुख्यमंत्री को दूर से ही झंडे दिखाते रहे और डिप्टी सीएम गाड़ी में आगे बैठे हुए मुस्कुराकर निकल गए।
 

विज्ञापन
Meerut: Protest against Deputy CM at Shivaya toll plaza, BKYU leaders performed half-naked with flags
उप मुखयमंत्री के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते भाकियू नेता व पदाधिकारी - फोटो : amar ujala, meerut

विस्तार

मेरठ के शिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और पदाधिकारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया। वहीं पुलिस बल की मौजूदगी में भाकियू पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा से निकले डिप्टी सीएम के काफिले के सामने प्रदर्शन किया और भाकियू के झंडे लहराए। 

विज्ञापन


बता दें कि मेरठ के सर्किट हाउस से विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर उप मुख्यमत्री नंगली तीर्थ के लिए रवाना हुए, तो यहां डिप्टी सीएम के सामने विरोध प्रदर्शन के लिए भाकियू नेता झंडे लेकर पहुंच गए और विरोध जताने की कोशिश की।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही एसडीएम समेत एसपी सिटी व कई थानों की पुलिस फोर्स किसानों को रोकने के लिए पहुंच गई। भारतीय किसान यूनियन के कुछ पदाधिकारी अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पहुंचे। सिवाया टोल प्लाजा पर डिप्टी सीएम के आने से पहले ही दो लाइन रिजर्व कर दी गईं थीं। वहीं पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र को पहले से ही छावनी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही डिप्टी सीएम का काफिला शिवाया टोल प्लाजा से गुजरा, यहां प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने रोक दिया। इसी बीच भाकियू नेता उप मुख्यमंत्री को दूर से ही झंडे दिखाते रहे और डिप्टी सीएम गाड़ी में आगे बैठे हुए मुस्कुराकर निकल गए।


मेरठ के सर्किट हाउस सभास्थल से उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए बड़े गर्व की बात है कि आज क्रांति धरती से विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण हो रहा है। कहा कि आजादी के बाद से बहुत सरकार आईं। मैं पिछले 15 साल की बात करूं तो सपा और बसपा ने क्या किया सबको पता है। हमारी सरकार ने जो किया है वह किसी सरकार ने नहीं किया। आज प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed