फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Principal suspended in case of attempt to rape a class seven student, accused absconding

Meerut: कक्षा सात की छात्रा से दरिंदगी के प्रयास के मामले में प्रधानाचार्य निलंबित, आरोपी पकड़ से दूर

Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
सार

मेरठ में परतापुर में युवक ने कक्षा सात की छात्रा से स्कूल के शौचालय में दरिंदगी का प्रयास किया। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Meerut: Principal suspended in case of attempt to rape a class seven student, accused absconding
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित सरकारी विद्यालय (संविलियन) के शौचालय में सातवीं की छात्रा से दरिंदगी का प्रयास के मामले में प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। छात्रा ने दूसरे समुदाय के युवक का नाम परिजनों को बताया था।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में प्रजापति समाज की यह छात्रा बृहस्पतिवार को स्कूल गई थी। दोपहर को वह शौचालय गई थी। शौचालय की पिछली दीवार टूटी होने की वजह से गांव का एक युवक ईख के खेत से अंदर आ गया। उसने बच्ची के साथ दरिंदगी का प्रयास किया।

विज्ञापन

बच्ची ने शोर मचाते हुए उसे मारने को ईंट उठाई तो वह भाग निकला। बच्ची ने इसकी जानकारी शिक्षिकाओं को दी, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था।बच्ची ने बताया था कि जो युवक शौचालय में घुसा था, वह गांव का ही है। वह उसे पहचान लेगी।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। विद्यालय के शौचालय की टूटी दीवार को ईंट लगवाकर बंद करवा दिया गया था। सीओ ब्रहमपुरी ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed