फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Preparations for Karva Chauth started, mother-in-law and daughter-in-law shopping together

मेरठ: करवा चौथ की शुरू हुई तैयारी, सास-बहू साथ मिलकर कर रहीं खरीदारी

Mon, 18 Oct 2021 04:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Oct 2021 04:41 PM IST
सार

24 अक्तूबर को करवाचौथ मनाया जाएगा। ब्यूटी पार्लर में अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। यहां पर तरह-तरह के पैकेज दिए जा रहे हैं। वहीं बाजारों में सास बहुएं साथ मिलकर खरीदारी में जुटी हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Preparations for Karva Chauth started, mother-in-law and daughter-in-law shopping together
मेरठ में साथ शॉपिंग करतीं सास बहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में करवाचौथ के लिए बाजार गुलजार हो गए हैं। रविवार को छुट्टी के कारण दोपहर से रात तक बाजारों में भीड़ उमड़ी। वहीं सोमवार को बारिश के बावजूद सास और बहुएं एकसाथ शॉपिंग के लिए निकलीं। सास और बहू ने साथ खरीदारी की। बुटीक से डिजाइनर ड्रेस और मीना बाजार से मैचिंग की चूड़ियां खरीदी गईं। पर्व के मद्देनजर विशेष छूट दी जा रही है।

विज्ञापन


24 अक्तूबर को करवाचौथ मनाया जाएगा। ब्यूटी पार्लर में अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। यहां पर तरह-तरह के पैकेज दिए जा रहे हैं। सास, बहू और ननद में एक का मेकअप निशुल्क है। कपड़ों और साड़ियों पर 20 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। 
विज्ञापन


आबूलेन और सदर में लेडीज गारमेंट्स शोरूम संचालक सदर व्यापार मंडल के महामंत्री अमित बंसल ने बताया कई परिधानों पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: किसानों ने कब्जाए रेलवे ट्रैक: पश्चिमी यूपी में रेलों का चक्का जाम, दर्जनों ट्रेनें प्रभावित, यात्री बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

 मीना बाजार घंटाघर, सदर, शारदा रोड, भगत सिंह मार्केट, लालकुर्ती आदि क्षेत्रों में चूड़ियों की दुकानों पर भारी भीड़ है। महिलाओं को राजस्थानी और गुजराती स्टाइल की चूड़ियां लुभा रही हैं। हैदराबाद स्टॉक भी महिलाओं को पसंद आ रहा है। लाख, वेलवेट, कुंदन, रेशम और कांच आदि सभी प्रकार की चूड़ियों की मांग है।

पायल, अंगूठी खरीदीं
महिलाओं के सोलह शृंगार में बिछिया, पायल और मंगलसूत्र सबसे महत्वपूर्ण हैं। रविवार को सराफा बाजार में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बिछिया और पायल खरीदी। इस बीच लाइटवेट अंगूठी और चेन आदि की भी खरीदारी की गई।

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने बताया कि आबूलेन पर उनका रेडिमेड गारमेंट्स का शोरूम है। एक बार सभी त्योहारों को लेकर लोग खासे उत्साहित हैं। खरीदारी भी रिकॉर्ड हो रही है। बारिश होने के बाद भी रविवार व सोमवार को बाजार में लोग चार पहिया वाहनों से आते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed