मेरठ: करवा चौथ की शुरू हुई तैयारी, सास-बहू साथ मिलकर कर रहीं खरीदारी
24 अक्तूबर को करवाचौथ मनाया जाएगा। ब्यूटी पार्लर में अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। यहां पर तरह-तरह के पैकेज दिए जा रहे हैं। वहीं बाजारों में सास बहुएं साथ मिलकर खरीदारी में जुटी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में करवाचौथ के लिए बाजार गुलजार हो गए हैं। रविवार को छुट्टी के कारण दोपहर से रात तक बाजारों में भीड़ उमड़ी। वहीं सोमवार को बारिश के बावजूद सास और बहुएं एकसाथ शॉपिंग के लिए निकलीं। सास और बहू ने साथ खरीदारी की। बुटीक से डिजाइनर ड्रेस और मीना बाजार से मैचिंग की चूड़ियां खरीदी गईं। पर्व के मद्देनजर विशेष छूट दी जा रही है।
24 अक्तूबर को करवाचौथ मनाया जाएगा। ब्यूटी पार्लर में अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। यहां पर तरह-तरह के पैकेज दिए जा रहे हैं। सास, बहू और ननद में एक का मेकअप निशुल्क है। कपड़ों और साड़ियों पर 20 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
आबूलेन और सदर में लेडीज गारमेंट्स शोरूम संचालक सदर व्यापार मंडल के महामंत्री अमित बंसल ने बताया कई परिधानों पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: किसानों ने कब्जाए रेलवे ट्रैक: पश्चिमी यूपी में रेलों का चक्का जाम, दर्जनों ट्रेनें प्रभावित, यात्री बेहाल
मीना बाजार घंटाघर, सदर, शारदा रोड, भगत सिंह मार्केट, लालकुर्ती आदि क्षेत्रों में चूड़ियों की दुकानों पर भारी भीड़ है। महिलाओं को राजस्थानी और गुजराती स्टाइल की चूड़ियां लुभा रही हैं। हैदराबाद स्टॉक भी महिलाओं को पसंद आ रहा है। लाख, वेलवेट, कुंदन, रेशम और कांच आदि सभी प्रकार की चूड़ियों की मांग है।
पायल, अंगूठी खरीदीं
महिलाओं के सोलह शृंगार में बिछिया, पायल और मंगलसूत्र सबसे महत्वपूर्ण हैं। रविवार को सराफा बाजार में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बिछिया और पायल खरीदी। इस बीच लाइटवेट अंगूठी और चेन आदि की भी खरीदारी की गई।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने बताया कि आबूलेन पर उनका रेडिमेड गारमेंट्स का शोरूम है। एक बार सभी त्योहारों को लेकर लोग खासे उत्साहित हैं। खरीदारी भी रिकॉर्ड हो रही है। बारिश होने के बाद भी रविवार व सोमवार को बाजार में लोग चार पहिया वाहनों से आते रहे।