Meerut: सपा नेता व पूर्व विधायक योगेश वर्मा पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी, 31 मुकदमे हैं दर्ज
मेरठ में सपा नेता और पूर्व विधायक योगेश वर्मा के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। योगश वर्मा के खिलाफ दो माह पहले 31 मुकदमे दर्शाए गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में पूर्व विधायक व सपा नेता योगेश वर्मा पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन की तरफ से पुलिस के जरिये उन्हें कारण बताओ नोटिस भिजवाया गया है। अब इसका जवाब योगेश वर्मा को बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी के यहां दाखिल करना है।
जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने करीब दो माह पहले गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू की थी और जिलाधिकारी के यहां रिपोर्ट भेजी थी। पिछले साल विधानसभा चुनाव में जब प्रत्याशियों का आपराधिक इतिहास जारी किया गया था, तब योगेश वर्मा पर 31 मुकदमे दर्शाए गए थे।
यह भी पढ़ें: आदमखोर हुए गुलदार: गर्दन बची तो ठीक, नहीं तो मौत पक्की, पांच दिन बाद फिर करेगा शिकार
इससे पहले योगेश वर्मा की दौराला थाने में हिस्ट्रीशीट खुली थी, हालांकि कुछ बाद में उसे बंद कर दिया गया था। बाद में फिर उसे खोला गया। योगेश वर्मा बसपा के टिकट पर हस्तिनापुर से 2002 में चुनाव लड़े थे।
2007 में बसपा ने फिर उसी सीट से उन्हें उतारा और वह चुनाव जीत गए। 2017 में उनकी पत्नी बसपा के टिकट पर महापौर का चुनाव जीती थीं। बाद में योगेश ने सपा का दामन थाम लिया। योगेश को 2022 में सपा ने हस्तिनापुर से टिकट दिया, मगर वह हार गए।