फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Poster 'BJP workers are not allowed to come' on medical station alleging BJP workers

मेरठ: मेडिकल थाने पर भाजपाइयों ने किया हंगामा, लखनऊ तक पहुंचा मामला, छह गिरफ्तार

Sat, 28 May 2022 02:11 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 28 May 2022 02:11 PM IST
सार

भाजपा ने अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। काफी हंगामे के बाद थाने पहुंचे सीओ सिविल लाइन देवेश कुमार ने भी समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान भाजपाइयों ने थाने के बाहर एक बैनर लगा दिया। पुलिस ने पूरे मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut Poster 'BJP workers are not allowed to come' on medical station alleging BJP workers
मेडिकल थाने पर लगा बैनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर मेडिकल थाने में तीन घंटे तक हंगामा किया। भाजपाई एक विधवा की दुकान पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग लेकर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने भाजपाइयों को बाहर जाने को कहा। इसके बाद भाजपाइयों ने थाने के गेट पर बैनर लगाकर धरना प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा गया- भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है। बाद में यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस बारे में फेसबुक पर टिप्पणी की। पुलिस ने शनिवार  को इस मामले में सागर पोसवाल और शंभू पहलवान समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

विज्ञापन


भाजपाइयों के मुताबिक इंचौली थानाक्षेत्र के मसूरी गांव निवासी पूजा की शादी चार साल पहले नौचंदी क्षेत्र के वैशाली कॉलोनी निवासी अवधेश से हुई थी। 21 अक्तूबर को बीमारी के चलते अवधेश की मौत हो गई थी। पति के नाम गढ़ रोड पर मेडिकल क्षेत्र में एक दुकान है। आरोप है कि ससुर और देवर ने दुकान पर कब्जा कर लिया है। पति की मौत के बाद ससुर व देवर उसे खाली नहीं कर रहे हैं। चार दिन पहले वह भाई के साथ दुकान पर गई थीं। इस दौरान उनके साथ अभद्रता की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सफाई तो हुई पर लेकिन खजाने की: पांच वर्ष में 300 करोड़ फूंके, फिर भी खड़ा हो गया 92 लाख टन कूड़े का पहाड़
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पीड़िता भाजपा कार्यकर्ता सागर पोसवाल, शंभू पहलवान सहित अन्य के साथ थाने पहुंची थी। पुलिस ने महिला के ससुर और देवर को भी थाने बुला लिया था। दोनों पक्षों में बात नहीं बनी। इसके बाद थाना प्रभारी संतशरण सिंह ने भाजपाइयों को थाने से बाहर जाने को कह दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर भाजपा नेता राजेश निगम, राहुल कस्तला, कुलदीप मसूरी समेत कई भाजपाई भी थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। 

उन्होंने अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। काफी हंगामे के बाद थाने पहुंचे सीओ सिविल लाइन देवेश कुमार ने भी समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान भाजपाइयों ने थाने के बाहर एक बैनर लगा दिया। इसमें लिखा गया- भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है। इसके बाद सीओ ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। सीओ देवेश सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।

Trending Videos

वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस तस्वीर को पोस्ट कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पांच-छह सालों में पहली बार थानों में सत्तापक्ष के लोगों का ही आना बंद हो गया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''ऐसा पहली बार हुआ है इन पाँच-छह सालों में सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में। ये है उप्र की भाजपा सरकार का बुलंद इक़बाल!''
 

पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed