फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police was informed about robbery to get vehicle out of the drain, case registered

Meerut: नाले में गिरी गाड़ी निकलवाने के लिए पुलिस को दे दी लूट की सूचना, कैटरर्स पर दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 20 Dec 2022 03:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Dec 2022 03:55 PM IST
सार

मेरठ में शराब के नशे में में धुत कैटरर्स ने नाले में गिरी कार निकलवाने के लिए  पुलिस जांच में कुछ घंटों में ही असलियत खुल गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गाड़ी सीज करते हुए उसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन
Meerut: Police was informed about robbery to get vehicle out of the drain, case registered
नाले में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ मंगलवार को तड़के शादी समारोह से लौट रहे शराब के नशे में धुत एक कैटरर्स की गाड़ी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में नाले में गिर गई। कोई मदद ना मिलती देख युवक ने पुलिस को खुद के साथ डेढ़ लाख की लूट की फर्जी सूचना दे दी। मगर पुलिस जांच में कुछ घंटों में ही असलियत खुल गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गाड़ी सीज करते हुए उसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, जमुना नगर गली नंबर पांच मछली बाजार निवासी साजिद पुत्र रईस कैटरर्स का काम करता है। मंगलवार को तड़के लगभग चार बजे साजिद ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके खुद के साथ डेढ़ लाख की लूट की सूचना दी। जिसके बाद आनन-फानन में थाना पुलिस साजिद द्वारा बताए गए। घटनास्थल पर पहुंची तो युवक की गाड़ी नाले में गिरी हुई थी और उसकी नाक से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: MEERUT: पश्चिमी यूपी में घने कोहरे ने बढ़ाई ठंड, जनजीवन प्रभावित, अगले दो दिन और सताएगी सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिद ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उससे डेढ़ लाख की रकम लूट ली। हालांकि जब पुलिस ने साजिद के साथ सवाल करने शुरू किए तो उसने असलियत उगल दी।

साजिद ने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोदीनगर गया था। जहां उसने ज्यादा बियर पी ली। जिसके चलते उसे नशा हो गया। वापस लौटते समय लिसाड़ी गेट क्षेत्र में उसकी गाड़ी नाले में गिर गई।

युवक ने मदद के लिए कई लोगों को फोन किया। लेकिन जब किसी ने कॉल रिसीव नहीं की तो उसने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। युवक ने माफी मांगते हुए कहा कि उसका उद्देश्य सिर्फ नाले में गिरी अपनी गाड़ी निकलवाना था। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि युवक की गाड़ी को सीज़ करते हुए झूठी सूचना देने के मामले में साजिद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed