पुलिस ने क्यों बंद की नईम की तलाश, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए व एटीएस ने नईम को पकड़ने के लिए बुधवार को रार्धना किठौर में छापा मारा था, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। नईम की तलाश गुरुवार को पुलिस ने बंद कर दी। वह खुद ही पुलिस के पास आकर सरेंडर करेगा, इस उम्मीद पर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ग्रामीण बोले, गांव की पहले से बहुत बदनामी हो गई है। नईम जैसे आएगा तो पुलिस को बुला लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक रार्धना, किठौर निवासी नईम ने सिंभावली हापुड़ के वैठ गांव के एक रिश्तेदार को पिस्टल दी थी। जिसको रिश्तेदार ने आईएसआई एजेंट को सौंपी थी। आईएसआई एजेंट हथियार सप्लायरों से कैसे जुड़ गया, इसको लेकर सुरक्षा एजेंसी गंभीर है। एनआईए और एटीएस ने नईम की तलाश में बुधवार को रार्धना गांव में दबिश दी थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा था। एनआईए व एटीएस खाली हाथ लौटते समय मेरठ पुलिस को नईम का टास्क दे गई।
बता दें कि गुरुवार को मेरठ पुलिस ने नईम की तलाश में कोई दबिश नहीं दी। चर्चा है कि ग्रामीणों ने पुलिस को भरोसा दिया कि वह खुद ही नईम को पकड़कर दे देंगे। पुलिस गांव में दबिश देने न आए, क्योंकि रार्धना गांव पहले से बहुत बदनाम हो गया। यह बात पुलिस ने ग्रामीणों की मान ली। देर रात तक पुलिस के पास नईम नहीं पहुंचा। पुलिस इसी आस में बैठी कि नईम आएगा और वह उसको एनआईए को सौंप देंगे। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि नईम को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उड़ती रही दिनभर अफवाहें
पुलिस के पास नईम आत्मसमर्पण करने जा रहा है, इसकी दिनभर अफवाहें उड़ती रही। पुलिस ने बताया कि अभी उन्होंने नईम की तलाश में कोई दबिश नहीं दी। वह हथियार सप्लायर है और खुद पुलिस के पास आएगा। आईएसआई एजेंट से उसका कनेक्शन है या नहीं। इसकी जांच एनआईए और एटीएस कर रही है। वहीं नईम से पूछताछ करेंगी।
मुनकाद गांव में लौट
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया है कि एनआईए और एटीएम की छापेमारी के दौरान नईम के पिता मुनकाद वहां से चले गए थे। गुरुवार को उनको गांव में बुलाया गया। पुलिस और ग्रामीणों ने मुनकाद को भरोसा भी दिया कि उन्हें पुलिस परेशान नहीं करेगी। नईम की तलाश उनको है। मुनकाद ने भी पुलिस से कहा कि जैसे ही नईम गांव में आएगा वह खुद पुलिस को बताएंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/