फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police seen in Mann Ki Baat,PM Modi said - many warriors are fighting outside the house with Corona

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में भोजन बांटती दिखी मेरठ पुलिस, पीएम बोले-घरों से बाहर कोरोना से लड़ रहे इनके जैसे अनेक योद्धा

Sun, 29 Mar 2020 03:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Mar 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Meerut police seen in Mann Ki Baat,PM Modi said - many warriors are fighting outside the house with Corona
खाना देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में मेरठ पुलिस छा गई। कार्यक्रम के दौरान मेरठ के सदर बाजार थाने की पुलिस को भोजन के पैकेट वितरित करते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन


कार्यक्रम की बैकग्राउंड में सदर बाजार एसओ विजय गुप्ता अपनी टीम के साथ एक घर के बाहर परिवार के सदस्यों को भोजन बांट रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि इस लड़ाई के अनेकों योद्धा ऐसे हैं, जो घरों में नही, घरों के बाहर रहकर कोरोना वायरस का मुकाबला कर रहे हैं।
विज्ञापन


सदर बाजार एसओ विजय गुप्ता ने बताया कि यह वीडियो शुक्रवार को थाना क्षेत्र के रविन्द्रपुरी इलालके की है। यहां के एक परिवार से उनके सीयूजी नम्बर पर कॉल आई कि एक परिवार दो दिन से भूखा था। वह तुरंत भोजन के पैकेट लेकर मौके पर पहुंचे। देखा तो घर मे दंपती के अलावा 4 बच्चे थे जो भूख से बिलख रहे थे। बच्चों ने भी हाथ जोड़कर गुहार लाई के अंकल खाना नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसओ विजय गुप्ता ने सभी को खाने के पैकेट दिए और राशन सामग्री के लिए एक हजार रुपये भी दिए। एसओ सदर बाजार  विजय गुप्ता अपने आवास पर 4 हलवाई लगाकर हर रोज 1200 से 1300 जरूरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट तैयार करा रहे हैं। दो लोग भोजन की पैकिंग करते हैं। जबकि पुलिसकर्मी दो गाड़ियों से संबंधित स्थान पर भोजन के पैकेट देकर आते हैं।

सिपाही व दरोगा हैं शामिल
एसओ सदर विजय गुप्ता 2013 बैच के एसआई हैं। जो कोतवाली व देहलीगेट में एसओ रह चुके हैं। खाना बांटने में में विनय चौधरी, पंकज यादव, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, विशाल खेवाल, फत्ते सिंह, जयपाल सिंह, तरुण यादव, रमन देशवाल, निकलेश रस्तौगी, आशु भारद्वाज रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed