फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Police searching record of infamous 'Bafar' After Badan singh

जेल में बंद कुख्यात बाफर किससे करता है मुलाकात, कहां कितनी संपति, हर रिकॉर्ड खंगाल रही मेरठ पुलिस

Tue, 15 Dec 2020 03:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Dec 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Meerut Police searching record of infamous 'Bafar' After Badan singh
कुख्यात भूपेंद्र बाफर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के बाद भूपेंद्र बाफर पुलिस के निशाने पर है। जेल में बंद बाफर किस-किस से मुलाकात करता है और उसकी कहां-कहां पर संपत्ति है, इसकी जानकारी पुलिस ने जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शातिर अपराधियों द्वारा अपराध करके अर्जित की संपत्तियों पर पुलिस का फोकस है। पुलिस कस्टडी से भागे शातिर अपराधी बदन सिंह बद्दो की कोठी पर कुर्की की कार्रवाई करने के बाद उसके ध्वस्तीकरण करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  हत्या: कलाई पर राखी बंधवाकर जिसे दिया रक्षा का वचन, जरा सी बात पर उसी बहन के सीने में उतारी ताबड़तोड़ गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूरी कार्रवाई का दावा ठोंककर एमडीए के पाले में गेंद फेंक चुकी है। अब पुलिस आजमगढ़ जेल में बंद शातिर अपराधी थाना जानी के गांव बाफर निवासी भूपेंद्र बाफर का रिकॉर्ड खंगाल रही है।


पुलिस का दावा है कि भूपेंद्र बाफर जेल में भी सक्रिय है। कुछ दिन पहले ही जेल से मोबाइल पर बात करने का वीडियो वायरल हुआ था। भूपेंद्र बाफर ने करोड़ों रुपये की संपत्ति की है। मेरठ में उसकी काफी संपत्ति बताई जा रही है।

पुलिस ने इसकी  जांच करनी शुरू कर दी। एएसपी कृष्ण विश्नोई का कहना है कि भूपेंद्र बाफर के बारे में कई जानकारी पुलिस को मिली है, जिन पर गोपनीय तरीके से काम चल रहा है। बाफर के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed