यूपी: वाहन माफिया मन्नू कबाड़ी के गोदाम पर क्राइम ब्रांच का छापा, आठ गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के सोतीगंज में वाहन माफिया मन्नू कबाड़ी के गोदाम पर सोमवार को सदर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने छापा मार दिया। चोरी और लूट की स्कूटी व बाइक कटी हुई हालत में मिलीं। पुलिस ने गोदाम में मौके से आठ कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। मन्नू कबाड़ी सहित सात आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कटी हालत में स्कूटी व बाइक के पुर्जे बरामद किए हैं।
चोरी और लूट की स्कूटी व बाइक काटने में सोतीगंज के मन्नू कबाड़ी का नाम सबसे ऊपर है। मुखबिर की सूचना पर एसएसपी नितिन तिवारी ने सदर बाजार एसओ विजय गुप्ता व क्राइम ब्रांच प्रभारी वरुण शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाकर सोतीगंज में मन्नू कबाड़ी के यहां छापा लगवाया।
यहां से आठ कबाड़ियों आबिद निवासी पत्ता मोहल्ला सदर, मन्नी उर्फ विनीत निवासी गंगा सहाय कॉलोनी हर्ष विहार दिल्ली, आरिफ निवासी संगम विहार मुरादनगर गाजियाबाद, साजिद उर्फ नेपाली निवासी सोतीगंज पुलिस चौकी के पास सदर, फईमुद्ददीन निवासी गंज बाजार, सदर, आशीष निवासी लोनी गाजियाबाद, अरशद निवासी सोतीगंज, आबिद निवासी मजीद नगर लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार किया गया है।
इनके अलावा मन्नु कबाड़ी, जावेद निवासी गंज बाजार, मुुरली उर्फ मुर्सलीन प्रधान, सलमान निवासी सोतीगंज, इरफान उर्फ राहुल काला, आबिद उफ्र लड्डू, सुबहान, इदरीश उर्फ गुटका निवासी सोतीगंज, दानिक्ष, पप्पू, रिजवान उर्फ छोचू निवासी जलीकोठी देहलीगेट फरार हैं। पुलिस ने मन्नू कबाड़ी के गोदाम की तलाशी ली, तो चोरी और लूट की स्कूटी व बाइक कटी मिलीं। पुलिन ने बताया कि नौ स्कूटी और 11 बाइकों के पुर्जे मिले हैं। जांच पड़ताल अभी चल रही है। आठ कबाड़ियों को पुलिस पकड़कर सदर बाजार थाने ले आई। फरार मन्नू की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच दबिश दे रही हैं। पुलिस ने कबाड़ी के गोदाम पर अपना ताला लगा दिया है।
शटर गिराकर भागे कबाड़ी
केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार सोतीगंज में छापा लगा। पुलिस के पहुंचते ही सोतीगंज का बाजार बंद हो गया। कबाड़ियों में हड़कंप मच गया। दुकान के शटर डालकर कबाड़ी भागने लगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/