फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police raid hotel; four women from Delhi and Ghaziabad detained—here is what was going on.

Meerut: होटल में पुलिस का छापा, दिल्ली व गाजियाबाद की चार महिलाएं पकड़ीं, हो रहा था ये काम

Tue, 14 Jul 2026 12:57 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 14 Jul 2026 12:57 AM IST
सार

कंकरखेड़ा स्थित ड्रीम हॉलिडे होटल पर पुलिस ने छापा मारा। यहां पर आपत्तिजनक सामग्री मिली। होटल का मालिक रोहित तो भाग गया, लेकिन पुलिस ने मैनेजर गुलफाम को पकड़ लिया। यहां देह व्यापार किया जा रहा था।

विज्ञापन
Meerut: Police raid hotel; four women from Delhi and Ghaziabad detained—here is what was going on.
होटल में पकड़ी गईं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के शोभापुर फ्लाईओवर के पास स्थित ड्रीम हॉलिडे होटल पर पुलिस ने सोमवार को छापा मारकर मैनेजर गुलफाम को पकड़ लिया। छापे के दौरान पुलिस को होटल के अंदर से चार महिलाएं मिलीं। इनमें दो महिलाएं दिल्ली व दो गाजियाबाद की हैं। होटल मालिक सतवाई निवासी रोहित मौके से भाग गया। 
विज्ञापन

 

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि इस होटल में पुलिस को देह व्यापार की सूचना मिली थी। पुलिस ने होटल में छापा मारा। होटल मालिक रोहित पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने मैनेजर गुलफाम को पकड़ लिया। होटल के कमरे से चार महिलाएं मिलीं। होटल के अंदर से अश्लील सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में मैनेजर ने बताया कि वह व्हाट्सएप पर महिलाओं से संपर्क करता था। ऑनलाइन डिमांड पर महिलाओं व युवतियों की व्यवस्था करता है। पकड़ी गई महिलाएं भी दिल्ली व गाजियाबाद से हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक व नितिन खिर्वा ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि होटल के अंदर मिली अश्लील सामग्री एक मूर्ति के पास रखी हुई थी। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। सीओ दौराला का कहना है कि होटल मालिक व मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। देर रात तक पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही थी।
 
विज्ञापन

रजिस्टर में मिली खामियां
पुलिस ने छापे के दौरान होटल के रजिस्टर को चेक किया। रजिस्टर के अंदर काफी खामियां मिलीं। पुलिस ने मैनेजर से मामले की जानकारी की। इस पर वह जानकारी नहीं दे सका। होटल के कमरे का एक हजार से 1500 रुपये तक चार्ज लिया जाता था। पुलिस ने होटल के सीडीआर को अपने कब्जे में ले लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed