फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Police has arrested three accused for fraud seven crores in railway job

यूपी: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 7.75 करोड़ की ठगी, तीन दबोचे, ऐसे खुली गिरोह की पोल

Sun, 07 Jun 2020 12:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 07 Jun 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Meerut Police has arrested three accused for fraud seven crores in railway job
एक आरोपी अनुज - फोटो : अमर उजाला

रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 7.75 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले उन्नाव गैंग का मेरठ पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मंत्री के कोटे से रेलवे में ए-ग्रेड में नौकरी लगवाने की बात कहकर ठगी करते थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भावनपुर निवासी मनोज कुमार ने करोड़ों की देनदारी होने के चलते आत्महत्या का प्रयास किया था। मनोज ने आरोप लगाया था कि वह उन्नाव में रहने वाले प्रदीप पटेल उर्फ अनुज और सत्येंद्र पटेल के संपर्क में आया था। दोनों खुद को भाजपा के एक मंत्री का करीबी बताते थे। दोनों ने मंत्री के कोटे से रेलवे विभाग में नौकरी लगाने की बात कही थी। दोनों आरोपियों ने उन्नाव में एक युवक से मुलाकात कराई थी। 
विज्ञापन


आरोपियों ने मेरठ के करीब 150 बेरोजगार युवकों को रेलवे में ए-ग्रेड में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 7.75 करोड़ रुपये ले लिए। युवकों की नौकरी नहीं लगी और न ही उनका पैसा वापस हुआ। अब उक्त युवक उस पर पैसों का दबाव बना रहे हैं। वह अपनी 14 बीघा जमीन भी बेच चुका है। इस मामले की एसएसपी ने दौराला पुलिस को जांच सौंपी। दौराला पुलिस ने प्रदीप और सत्येंद्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव का मिश्रा गैंग कर रहा था ठगी
पुलिस के अनुसार पीड़ित मनोज से रकम वसूलकर सतेंद्र और प्रदीप और उनके एक अन्य साथी को दी जाती थी। यह पैसा उन्नव के रहने वाले मिश्रा के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती थी। भरोसा जताने के लिए आरोपियों ने युवकों को फर्जी लेटर भी दे दिए थे। पुलिस की पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्नाव का मिश्रा गैंग ठगी करता है। गैंग में 20 से ज्यादा लोग काम करते हैं। मेरठ के अलावा दूसरे जनपदों में भी यह गैंग नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करता है। बेरोजगार लोगों को यह ग्रुप अपना टारगेट बनाता है। बताया जा रहा है कि भाजपा के एक विधायक से आरोपियों की सेटिंग है।

ऐसे खुली गिरोह की पोल
पुलिस के अनुसार पीड़ित मनोज ने अपनी 14 बीघा जमीन बेचकर 20 युवकों का पैसा वापस किया।  मनोज आरोपियों पर केस कराने के लिये परेशान था। बाद में ज्यादा देनदारी होने पर उसने जान देने की कोशिश भी की। एसएसपी के आदेश पर मनोज की तरफ से सतेंद्र और प्रदीप समेत कई युवकों पर मुकदमा लिखा गया। शुक्रवार को सीओ दौराला जितेंद्र कुमार की टीम उन्नाव में छापा मारकर प्रदीप, सतेंद्र और उनके एक साथी को पकड़कर दौराला थाने में ले आई। प्रदीप और सतेंद्र को नामजद किया गया है। तीसरे साथी से पूछताछ चल रही है।

सरगना की तलाश जारी
7.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में उन्नाव निवासी युवकों को गिरफ्तार किया है। गैंग के सरगना मिश्रा की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मिश्रा यूपी के अलावा अन्य राज्यों से भी ठगी कर चुका है। पुलिस मिश्रा को भी जल्द पकड़ेगी। -अजय साहनी, एसएसपी मेरठ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed