फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police encounter with bone of 15 thousand prize crook, arrested

Meerut: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 15 हजार के इनामी हड्डी को लगी गोली, तमंचा बरामद

Sat, 15 Oct 2022 11:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Oct 2022 11:48 AM IST
सार

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Police encounter with bone of 15 thousand prize crook, arrested
बदमाश हड्डी से पुलिस की मुठभेड़ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट में गोकशी में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश साजिद उर्फ हड्डी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। हड्डी पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार आधी रात करीब तीन बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी लिसाड़ीगेट में खाली मकान में छुपा हुआ है। इसके बाद इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट कुलदीप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने फायरिंग कर डाली। वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिलमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: बरनावा आश्रम पहुंचा गुरमीत राम रहीम, परिवार के सदस्य और हनीप्रीत भी साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस बरामद किए हैं।

उधर, एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गोकशी और जानलेवा मामले समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed