हरियाणा से लूटा गया 29 तोला सोना डकार गई मेरठ पुलिस, चौकी इंचार्ज सस्पेंड, ऐसे खुली पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से लूटा गया सोना मेरठ की कंकरखेड़ा पुलिस डकार गई। इसकी पोल तब खुली, जब हरियाणा पुलिस तीन आरोपियों को लेकर शुक्रवार को कंकरखेड़ा पहुंची। हरियाणा पुलिस ने शोभापुर में दबिश देकर एक अन्य आरोपी को पकड़ा।
उक्त आरोपी ने बताया कि एक माह पहले योगीपुरम पुलिस चौकी इंचार्ज राजकुमार ने दबिश दी थी। यहां से सारा सोना बरामद किया था। मामले में एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर कंकरखेड़ा और हरियाणा पुलिस पर जांच बैठा दी।
यह था मामला
पुलिस के अनुसार, करीब दो माह पहले हरियाणा के फरीदाबाद में एक व्यापारी के घर बदमाशों ने डकैती डाली थी। मामले में हरियाणा पुलिस ने इमरान निवासी औरंगाबाद, नरेंद्र निवासी गढ़वाल और शहजाद उर्फ पहलवान निवासी मुजफ्फरनगर को जेल भेजा था।
पुलिस जांच में सामने आया कि लूटा हुआ सोना इमरान के रिश्तेदार के घर शोभापुर कंकरखेड़ा में है। आरोपियों को साथ लेकर हरियाणा पुलिस ने कंकरखेड़ा में दबिश दी। जहां कंकरखेड़ा पुलिस की पोल खुली।
कहां गायब हुआ 29 तोले सोना, नहीं पता
हरियाणा पुलिस ने इमरान के रिश्तेदार के यहां दबिश देकर इमरान की पत्नी और एक रिश्तेदार को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि एक माह पहले कंकरखेड़ा पुलिस उनके घर पहुंची थी और हरियाणा से लूटा हुआ सारा सोना लेकर आई थी।
यह बात सुनकर हरियाणा पुलिस सन्न रह गई। इसको लेकर कंकरखेड़ा थाने में दिनभर गहमागहमी रही। हरियाणा पुलिस को सिर्फ छह तोले सोना मिला। 29 तोले सोना कहां गया, इसकी जांच चल रही है।
दरोगा से भिड़ी हरियाणा पुलिस
सोना बरामद न होने से हरियाणा पुलिस बौखलाई हुई है। चर्चा है कि इस मामले में आरोपी महबूब ने कहा कि उसने लूटा हुआ सोना घर दबिश देने आए कंकरखेड़ा थाने के एक दरोगा को दे दिया था। इस पर हरियाणा पुलिस ने योगीपुरम पुलिस चौकी इंचार्ज से पूछताछ शुरू कर दी। इस पर हरियाणा पुलिस और दरोगा में बहस भी हुई।
चौकी इंचार्ज सस्पेंड
मामला एसएसपी अजय साहनी तक पहुंचा। एसएसपी ने पुलिस की भूमिका संदिग्ध होने पर योगीपुरम पुलिस चौकी इंचार्ज राजकुमार को सस्पेंड कर दिया। कंकरखेड़ा थाने पर जांच बैठा दी। एसपी सिटी जांच करेंगे। एसएसपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। उनकी भी जांच होगी। शनिवार को हरियाणा पुलिस को बुलाया गया है। कंकरखेड़ा और हरियाणा पुलिस के बयान दर्ज होंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/