फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Police Arrested vijay dhama from Delhi, accused of pradhan son murder

मेरठ: उपचुनाव में प्रधान के बेटे की हत्या कर फरार हुए विजय धामा को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2019 12:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Aug 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Meerut Police Arrested vijay dhama from Delhi, accused of pradhan son murder
प्रधान के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में छह जुलाई को परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के बली गांव में उपचुनाव के दौरान प्रधान के बेटे की हत्या कर फरार हुए आरोपी विजय धामा को पुलिस ने बुधवार को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उपचुनाव में जीत हासिल हुई थी। वहीं हत्या के आरोप में पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। 

विज्ञापन


परिक्षितगढ़ में जिला पंचायत वार्ड 34 के उपचुनाव में पुलिस की मौजूदगी में कुख्यात विजय धामा ने बली गांव के प्रधान कालूराम के बेटे अनित गुर्जर की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस के दबाव के चलते जिला प्रशासन से जीत का सर्टिफिकेट नहीं लिया था। एसपी देहात अविनाश पांडे के अनुसार मेरठ की क्राइम ब्रांच और परीक्षितगढ़ पुलिस ने आरोपी विजय धामा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्यारोपी को मेरठ लेकर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed