फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police arrested nine including a woman after raid on a hookah bar at abulane Meerut

मेरठ : आबूलेन पर हुक्का बार में चल रहा था नशे का अवैध कारोबार, युवती सहित नौ गिरफ्तार

Thu, 18 Mar 2021 10:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Mar 2021 10:55 PM IST
सार

  • कैफे एंड रेस्टोरेंट में चल रहा था नशे का अवैध कारोबार
  • युवती को परिजनों के सुपुर्द किया, कैफे से तीन हुक्का बरामद

विज्ञापन
Meerut police arrested nine including a woman after raid on a hookah bar at abulane Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सदर बाजार पुलिस ने आबूलेन में सर्कुलर रोड पर कैफे एंड रेस्टोरेंट में छापा मारा। यहां हुक्का बार चल रहा था। हुक्का बार में नशीले कश लगाने के लिए युवक-युवतियों को यहां बुलाया जा रहा था। छापा लगते ही कैफे में खलबली मच गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक, एक युवती सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


आबूलेन स्थित सर्कुलर मार्ग पर हुकअप के नाम से नवीन का कैफे एंड रेस्टोरेंट है। कुछ दिन से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि यहां कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस को देख हुक्का पी रहे लोग इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर सदर बाजार बिजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि कैफे संचालक नवीन, अनिकेत सहित नौ लोगों को पकड़ा है। इनमें एक युवती भी शामिल है। पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। तलाशी के दौरान कैफे में तीन हुक्का बरामद हुए। 
 
मौज मस्ती के लिए चल रहा था कैफे
आबूलेन पर मौज मस्ती के लिए कैफे चलाया हुआ था। यहां युवक-यवुतियों का आना जाना था। वे यहां नशे में मदहोश होते रहे हैं। बताया जा रहा है कि काफी समय से हुक्का बार चल रहा था। इससे पुलिस की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी शहर में अवैध तरीके से हुक्का बार का संचालन होता रहा है। पुलिस के तमाम दावों के बावजूद ऐसी गतिविधियां कम नहीं हो रही हैं।
 
कैफे में स्पेशल कमरा, जहां पर अय्याशी 
पुलिस ने बताया कि कैफे में एक स्पेशल कमरा बनाया हुआ था। यहां पर सिर्फ अय्याशी होती थी। इस कमरे का चार्ज पांच हजार रुपये प्रति घंटा बताया गया है। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि कैफे संचालक के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कर लिया गया और इसकी रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजी गई है। कैफे को सील किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed