फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police arrested a bridegroom from wedding venue doing second maarige

निकाह के लिए मंडप में बैठा था दूल्हा, चंद मिनटों में पहुंच गया हवालात, ये रही बड़ी वजह

Thu, 18 Oct 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 18 Oct 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
Meerut police arrested a bridegroom from wedding venue doing second maarige
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में एक युवक निकाह के लिए मंडप में बैठा था कि अचानक पुलिस पहुंच गई।  पुलिस ने मंडप से उठाकर दूल्हे को हवालात पहुंचा दिया गया। जानें क्या था पूरा मामला:-

विज्ञापन


जाकिर कॉलोनी निवासी शहजाद  मंगलवार को शादी करने के लिए बारात के साथ अपनी ससुराल पहुंचा था। यहां युवक का निकाह होने ही वाला था कि अचानक पुलिस पहुंच गई और निकाह रुकवा दिया। दरअसल युवक पर आरोप था कि अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर रहा था। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही पत्नी ने मंडप में पहुंचकर बखेड़ा कर दिया। पत्नी से मारपीट हुई तो मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर एनसीआर में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह के अनुसार जाकिर कॉलोनी निवासी शहजाद की शादी ढाई साल पूर्व लोहियानगर खरखौदा की युवती से हुई थी। महिला का पति से झगड़ा चल रहा था। उसके चलते महिला मायके गई हुई थी। मंगलवार को महिला को शादी की सूचना मिली तो वह अपने पिता को लेकर पहुंच गई। 


विवाह मंडप में पति को बैठा देखकर वह आगबबूला हो गई। इस दौरान मारपीट हो गई। महिला ने इसकी शिकायत लिसाड़ीगेट थाने पहुंचकर की। महिला की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस शादी रुकवाकर दूल्हे शहजाद को थाने ले आई। इंस्पेक्टर के अनुसार महिला की शिकायत पर शहजाद के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed