फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, PM Modi has honored Eiha Dixit with a plantation

बेटी पर गर्व: PM मोदी ने नन्ही ईहा के साथ खूब की मस्ती, पौधा देकर किया सम्मानित

Thu, 24 Jan 2019 04:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Jan 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Meerut, PM Modi has honored Eiha Dixit with a plantation
ईहा दीक्षित को पौधा देकर सम्मानित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाली ईहा दीक्षित गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली। इस दौरान ईहा ने पीएम मोदी के साथ पौधरोपण किया। खास बात यह है कि पीएम मोदी ने भी ईहा को पौधा देकर सम्मानित किया। इस बीच करीब 7 से 10 मिनट तक पीएम मोदी ईहा से मिले। उन्होंने ईहा की सराहना करते हुए कहा कि तुम अच्छा काम कर रही हो, इसे भविष्य में जारी रखना। 

विज्ञापन


बता दें कि ईहा ने पीएम मोदी से काफी बातें कीं और उनके साथ मस्ती भी की। वहीं पीएम मोदी ने ईहा के सिर पर हाथ रखकर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।  
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाली ईहा दीक्षित को स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ ने भी बधाई दी। लोहिया नगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा-एक में पढ़ने वाली ईहा का कक्षा में भी उत्तम प्रदर्शन रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut, PM Modi has honored Eiha Dixit with a plantation
ईहा दीक्षित से बात करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानाचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने कहा कि वह अपने सहपाठियों के साथ मधुर व्यवहार करती है। अन्य बच्चों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करती है। प्रधानाचार्य ने बताया कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि यहां से पढ़ रही बच्ची ने देश में नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि ईहा को स्कूल की तरफ से भी जल्द सम्मानित किया जाएगा। 

बालशक्ति पुरस्कार पाने वाली मेरठ की बेटी ईहा दीक्षित के पिता कुलदीप शर्मा ने बताया था कि ईहा को प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए अलग से सात मिनट का वक्त मिला है। इस मुलाकात में ईहा प्रधानमंत्री के साथ उनके बगीचे में पौधा रोपेंगी। बुधवार को पीएम से मुलाकात के सेशन का पूरा अभ्यास उसको कराया गया। इस दौरान उसने कहा, ‘नमस्कार प्रधानमंत्री जी, मेरा नाम ईहा दीक्षित है, मैं मेरठ यूपी से हूं’। इसके बाद वह पीएम को अपनी उपलब्धियों के बारे में बताएंगी और पौधरोपण के लिए पौधा देंगी। ईहा के साथ महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी होंगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed