फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: PK's tenure extended, will remain Senior Selection Committee Chairman

Meerut: पीके का कार्यकाल बढ़ा, बने रहेंगे सीनियर चयन समिति अध्यक्ष, मेरठ के इन दिग्गजों को भी मिली जिम्मेदारी

Thu, 30 Oct 2025 10:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 30 Oct 2025 10:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की कानपुर में हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए। डॉ. युद्धवीर सिंह वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम कमेटी के संयोजक होंगे। संजय रस्तोगी क्रिकेट टेलेंट कमेटी में सदस्य बने हैं। 

विज्ञापन
Meerut: PK's tenure extended, will remain Senior Selection Committee Chairman
प्रवीण कुमार और युद्धवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मेरठ निवासी प्रवीण कुमार उर्फ पीके को यूपीसीए ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष बनाया है। एसोसिएशन की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। बृहस्पतिवार को कानपुर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन

 

इनके साथ ही यूपीसीए के सदस्य डॉ. युद्धवीर सिंह को भी वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम कमेटी में संयोजक बनाया गया है। राकेश गोयल को रिफोर्म्स कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। संजय रस्तोगी को क्रिकेट टेलेंट कमेटी में सदस्य बनाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

23 अक्तूबर 2024 को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रवीण कुमार को उत्तर प्रदेश सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। एक साल होने के बाद इस बार फिर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवीण कुमार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है। 
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदेश के कई जिलों के क्रिकेटर नाम रोशन कर रहे हैं। आगे भी क्रिकेटरों को आगे बढ़ाया जाएगा। खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए जिले से प्रदेश स्तर तक अधिक से अधिक कैंप कराएं जाएंगे।
 

पीके ने 2007 में रखा था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम
प्रवीण कुमार ने 2007 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने वर्ष 2012 तक 84 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 112 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने दोनों ओर स्विंग होती गेंदों के चलते खास पहचान बनाई। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए थे। 

मेरठ से इनको मिली जिम्मेदारी
प्रवीण कुमार - चेयरमैन उप्र सीनियर क्रिकेट चयन समिति
डॉ. युद्धवीर सिंह - संयोजक वाराणसी इंटरनेशनल स्टेडियम समिति
राकेश गोयल- सदस्य, रिफोर्म्स कमेटी
सुरेंद्र चौहान- सदस्य, एपेक्स काउंसिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed