फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Petrol pump employee dies after falling into open drain, mother becomes unconscious

Meerut: खुले नाले में गिरकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी की मौत, शव देखकर बेसुध हो गई मां

Sun, 19 Jan 2025 11:33 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 19 Jan 2025 11:33 AM IST
सार

सुनील सुबह अपनी मां से रुपये लेकर घर से निकला था। उसक पत्नी दो साल से मायके में रह रही है। इस कारण वह तनाव में शराब पीने का आदि हो गया था। 

विज्ञापन
Meerut: Petrol pump employee dies after falling into open drain, mother becomes unconscious
सुनील का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र में इंदिरा चौक के पास शनिवार सुबह पेट्रोल पंप के कर्मचारी सुनील कुमार (38) की खुले नाले में गिरकर मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में वह नाले में गिर गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 

इंदिरा चौक के पास शनिवार सुबह लोगों ने नाले में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव निकलवाया। आसपास के लोगों ने उसकी पहचान जिमखाना मैदान के सामने रहने वाले सुनील के रूप में की। वह पेट्रोल पंप पर काम करता था। मौके पर पहुंचे परिजनों के मुताबिक सुनील शनिवार सुबह करीब छह बजे घर से निकला था।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इनमें से एक में सुबह करीब नौ बजे सुनील लड़खड़ाते हुए नाले में गिरते हुए दिखाई दिया। वह नाले से निकल नहीं पाया। पास ही स्थित दुकान का मालिक जब दुकान खोलने पहुंचा तो शव नाले में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में युवक नाले में गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से चल रहा था विवाद
सुनील का अपनी पत्नी से करीब दो वर्ष से विवाद चल रहा था। इसके चलते उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही है। इस वजह से सुनील परेशान चल रहा था। वह अपनी मां के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि सुनील शराब पीने का आदी हो गया था। सुबह वह मां से 18 सौ रुपये लेकर घर से निकला था। बेटे की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची मां उसका शव देखकर बेसुध हो गई। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह संभाला।
 
विज्ञापन

नाले में मौतों को लेकर लोगों में बढ़ रहा गुस्सा
खुले नाले में गिरने से लोगों की आए दिन मौत होने से लोग निगम की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि खुले नाले हादसे व लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी खुले नालों को बंद नहीं कर पा रहा है। इससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।
 

नाले में गिरने से पूर्व में हुई मौत
1. गंगानगर में मवाना रोड से कसेरूखेड़ा जाने वाले रास्ते पर नाले में जयभीम नगर प्रतापनगर निवासी सन्नी का शव 25 दिसंबर 2024 को मिला था। वह 16 दिसंबर को लापता हो गया था। परिजनों ने 19 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
2. गंगानगर की गंगाधाम कॉलोनी के बाहर 15 दिसंबर 2024 को भाजपा नेता यशपाल सिंह के बेटे अमन का शव घर से चंद कदम दूर नाले में पड़ा मिला था। वह परिवार के साथ एक शादी में लौटने के बाद लापता हो गए थे।
3. ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 25 नवंबर 2024 को नूरनगर पुलिया पर नाले में सचिन का शव पड़ा मिला था। वह 23 नवंबर को गाजियाबाद के विजयनगर से बरात में आया था। परिजनों ने 24 नवंबर को युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
4. आबूलेन पर दिल्ली छोले भटूरे के पास नाले में 23 नवंबर 2024 को एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। युवक क्षेत्र में कूड़ा बीनता था।
5. लालकुर्ती थाना क्षेत्र में 2 नवंबर 2024 को मथुरा पैलेस के पास नाले में बिहार निवासी प्रभु का शव मिला था। वह ई-रिक्शा चलाता था। दुकानों के बाहर ही वह सो जाता था।
6. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में साकेत आईटीआई के पास नाले में हलवाई प्रवीण शर्मा का शव 19 अक्तूबर 2024 को मिला था। वह 17 अक्तूबर को जेलचुंगी के पास अपनी दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे और लापता हो गए थे।
7. नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर में 7 जुलाई 2024 को करीब 28 वर्षीय युवक का शव नाले में पड़ा मिला था। गले पर धारदार हथियार के निशान भी मिले थे। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed