{"_id":"6236f5751f86bd63582b9764","slug":"meerut-one-dies-due-to-drinking-poisonous-liquor-the-condition-of-the-other-is-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : जहरीली शराब पीने से एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, जांच में जुटी आबकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : जहरीली शराब पीने से एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, जांच में जुटी आबकारी
Sun, 20 Mar 2022 03:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 20 Mar 2022 03:06 PM IST
सार
मेरठ में रविवार सुबह देहलीगेट थानाक्षेत्र में दो दोस्तों की जहरीली शराब पीने से हालत बिगड़ गई। आस पास के लोग दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
meerut news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में रविवार सुबह देहलीगेट के सराय लाल दास रविवार सुबह शराब पीने से दो दोस्तों की हालत बिगड़ गई। चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़े और हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। तीसरा दोस्त शराब लेकर आया था उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं इस मामले में सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
देहलीगेट क्षेत्र के सराय लाल दास निवासी पिंटू, अजय और राकेश सुबह 6:00 बजे घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान राकेश जाटव गेट के पास से देसी शराब ले आया। पिंटू और अजय ने जैसे ही शराब पी तो उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
चीख-पुकार पर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए और उनको आनन-फानन में पहले सांई हॉस्पिटल ले गए जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जहां पिंटू को मृत घोषित कर दिया गया। अजय को परिवार के लोगों ने न्यूट्रिमा अस्पताल में भर्ती किया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने राकेश व सोनू के अलावा शराब बेचने वाले समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक के परिजनो ने जहरीली शराब पीने से मौत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से ही खुलेआम घरों से में शराब बेची जा रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद जांच करावाई की जाएगी है।