फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: On return of rape accused from jail, fireworks, firing, case filed against 40

Meerut: दुष्कर्म के आरोपी के जेल से लौटने पर आतिशबाजी, फायरिंग, 15 नामजद समेत 40 पर मुकदमा दर्ज, ये है मामला

Mon, 01 Jul 2024 03:43 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jul 2024 03:43 PM IST
सार

मेरठ में दुष्कर्म के आरोपी के जेल से छूटने पर आतिशबाजी की गई। पीड़ित परिवार ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। कई राउंड फायरिंग भी की गई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Meerut: On return of rape accused from jail, fireworks, firing, case filed against 40
जेल प्रतीकात्मक - फोटो : istock

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आनेे पर परिजन ने जमकर आतिशबाजी और हवाई फायरिंग कर जश्न मनाया। 

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसी दौरान पीड़िता के चचेरे भाई ने गोली लगने का शोर मचा दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की और दोनों पक्षों के 15 नामजद समेत 40 पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में चार मई को दुकान से सामान लेकर लौट रही किशोरी को घर में खींचकर आरोपी वसीयत ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने वसीयत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। शनिवार देर रात आरोपी जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ गया। घर पहुंचने पर वसीयत के परिजन ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। 

आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। जश्न मनाते हुए आरोपी किशोरी के चाचा के घर के नजदीक पहुंच गए। जश्न का विरोध करने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई।

इसी दौरान किशोरी के चचेरे भाई ने गर्दन के नीचे गोली लगने का शोर मचाया और पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

गोली लगने का शोर मचाने का वीडियो वायरल
पुलिस का कहना कि किशोरी के चचेरे भाई ने खुद अपनी गर्दन के नीचे पेचकस मारकर गोली लगने का शोर मचा दिया। इसके उसने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पेचकस लगने की पुष्टि उपचार कर रहे निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक ने की है। हालांकि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। वहीं, आतिशबाजी व फायरिंग करने वाले अज्ञात आरोपियों की भी पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed