फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Officers are associated with Solver gang, questions are being raised on government machinery

सॉल्वर गैंग से जुड़े कई बड़े अफसर, अब सरकारी मशीनरी पर उठे सवाल, कैसे टूटेगा नेटवर्क

Thu, 24 Jan 2019 11:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Jan 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Officers are associated with Solver gang, questions are being raised on government machinery
सॉल्वर गैंग का सरगना कस्टम अधीक्षक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सॉल्वर गैंग के साथ पेपर लीक कराकर वसूली करने के खेल में कॉलेजों के प्राचार्य और अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। एसटीएफ का कहना है कि भर्ती की तिथि आते ही यह गैंग सक्रिय हो जाता था। परीक्षा केंद्र के लोगों से साठगांठ करके सरकारी परीक्षाओं में ये लोग सेंधमारी आसानी से कर लेते थे। अब एसटीएफ इस गैंग की कुंडली खंगालने में जुटी है। 

विज्ञापन


नलकूप ऑपरेटर परीक्षा, शिक्षक भर्ती, पुलिस कंप्यूटर भर्ती और अन्य सरकारी विभागों द्वारा अधीनस्थ भर्ती करना चुनौती बन गया है। सॉल्वर गैंग ने परीक्षा करने वाले तंत्र को बुरी तरह मुश्किल में डाल दिया है। इस गैंग के सरगना बागपत के अरविंद राणा की भर्ती सेंटरों में भी सेटिंग है। सॉल्वर गैंग में कस्टम अधिकारी विजय तोमर उर्फ नीटू निवासी वाजिदपुर बागपत और इससे पहले प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी होने पर सरकारी मशीनरी पर सवाल उठने लगे हैं। सरकारी अधिकारी भी सॉल्वर गैंग में शामिल हैं, तो निष्पक्ष भर्तियां कैसे हो पाएंगी। पुलिस ने भर्ती सेंटरों की भी जांच करने की रिपोर्ट शासन को भेजी है।

विज्ञापन

बागपत और पानीपत में भी दबिश
अरविंद राणा का कई सालों से उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में नेटवर्क फैला हुआ है। हर परीक्षा में पुलिस-प्रशासन को इसकी चिंता सताती है कि राणा गैंग सेंधमारी न कर दे। इसके बावजूद गैंग का नेटवर्क नहीं तोड़ा जा सका। गिरफ्तारियों के बाद कुछ उम्मीद जगी है। वहीं राणा गैंग के सदस्यों की तलाश में देर रात बागपत और पानीपत में दबिश दी गई।

बिहार में छिपा हो सकता है राणा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अरविंद राणा के बिहार में छिपे होने की जानकारी मिल रही है। एक टीम राणा की तलाश में बिहार रवाना हो गई है। पुलिस का दावा कि राणा गैंग के सदस्य मेरठ और बागपत समेत कई जनपदों में हैं, जिनकी तलाश शुरू कर दी है। 

कई अफसरों के बताए नाम
सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि सॉल्वर गैंग में सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपी लगातार अधिकारियों के नाम बता रहे हैं। उनकी निशानदेही और पूछताछ के बाद कस्टम अधिकारी विजय को पकड़ा था। सॉल्वर गैंग का नेटवर्क कैसे टूटेगा, इसको लेकर पुलिस के आला अफसर भी गंभीर हैं। एसटीएफ जांच कर रही है। जेल भेजे आरोपियों से भी जानकारी की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed