फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Nikay Chunav: BJP and RLD candidates accused of threatening voters

Meerut Nikay Chunav : भाजपा व रालोद के प्रत्याशियों ने लगाया वोटरों को धमकाने का आरोप

Thu, 11 May 2023 03:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 May 2023 03:00 PM IST
सार

Meerut Nikay Chunav : मेरठ के कंकरखेड़ा में मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी व समर्थकों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
Meerut Nikay Chunav: BJP and RLD candidates accused of threatening voters
आपस में भिड़ते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ नगर निगम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया आज सुबह 7 बजे से जारी है। बड़ी संख्या में मतदाता अपने घरों से निकलकर मत का प्रयोग करने के लिए बूथ तक पहुंच रहे हैं। कहीं शांति से मतदान किया जा रहा है तो कई स्थानों पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चलता रहा। कंकरखेड़ा में भाजपा के महापौर प्रत्याशी हरिकांत अहलुवालिया ने रालोद प्रत्याशी पर वोटरों को धमकाने का आरोप लगा दिया। इसे लेकर तकरीबन आधा घंटा हंगामा चला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा के तक्षशिला स्कूल पर पोलिंग स्टेशन बना हुआ है। गुरुवार दोपहर बाद भाजपा व रालोद के प्रत्याशी आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। जिसके बाद लगभग आधे घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही सूचना पर सीओ दौराला अभिषेक पटेल पुलिस एसएसबी की एक बटालियन के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 Live: हरिकांत अहलूवालिया व भाजपा समर्थकों की RLD प्रत्याशी से नोकझोंक, लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

तक्षशिला स्कूल में दोपहर बाद हंगामे की स्थिति बन गई। भाजपा प्रत्याशी अचला सिंह ने रालोद समर्थकों पर वोटर को धमकाने का आरोप लगाया। भाजपा नेता एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया व पंडित सुनील भराला मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने बताया कि रालोद समर्थक भाजपा के वोटरों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं।

रालोद नेता गौरव चौधरी का कहना है कि भाजपा नेता जबरन वहीं रालोद नेताओं ने भाजपा नेता पर बूथ कैपचरिंग का आरोप लगाया है। जिसके बाद जमकर हंगामा हो गया। दो पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut Nikay Chunav 2023: 90 साल की जमीला ने चारपाई पर पहुंचकर डाला वोट, तस्वीरों में देखें मतदान का उत्साह

वहीं दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। सूचना पर सीओ दौराला अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed