{"_id":"6236112eff77d14c21466e30","slug":"meerut-news-woman-committed-suicide-by-consuming-poison-after-a-dispute-in-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: ससुर और पुत्रवधू के बीच हुई मारपीट, शिकायत करने पर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: ससुर और पुत्रवधू के बीच हुई मारपीट, शिकायत करने पर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
Sat, 19 Mar 2022 10:51 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:51 PM IST
सार
परिवार में विवाद और मारपीट होने पर थाने में शिकायत की गई। इससे आहत होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में लावड़ क्षेत्र के महल गांव में शनिवार को ससुर और पुत्रवधू के बीच हुई मारपीट के बाद पुत्रवधू ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
महल गांव निवासी सतपाल का अपनी पुत्रवधू ज्योति पत्नी संजय से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मारपीट में बचाव के दौरान ज्योति ने सतपाल के सिर पर भारी चीज से हमला कर दिया। जिस कारण सतपाल के सिर पर गहरी चोट आई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होली पर कैमरे में कैद हुआ ये खौफनाक सीन: गुब्बारा लगते ही हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार टेंपो, तस्वीरों में देखें भयावह मंजर
विज्ञापन
इसके बाद चौकी पर पहुंचे सतपाल ने महिला के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर की जानकारी मिलने पर ज्योति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे मेरठ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं देर रात महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: होली पर हादसों का कहर: पति-पत्नी और एंबुलेंस चालक समेत आठ लोगों की मौत, परिवारों में पसरा मातम, दर्दनाक हैं घटना की तस्वीरें
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला का उत्पीड़न करने व शनिवार को मारपीट करने का आरोप लगाया है। इंचौली थाना प्रभारी श्योपाल सिंह ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। अभी तक इस संबंध में कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।