{"_id":"6022413621dd1358d64858f9","slug":"meerut-news-uttar-pradesh-police-have-made-a-special-plan-ready-for-panchayat-chunav","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पंचायत चुनाव में हिंसा फैलाई तो खैर नहीं, पुलिस करेगी ये बड़ी कार्रवाई, 1632 लोग चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पंचायत चुनाव में हिंसा फैलाई तो खैर नहीं, पुलिस करेगी ये बड़ी कार्रवाई, 1632 लोग चिह्नित
Tue, 09 Feb 2021 01:31 PM IST
कपिल kapil
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:31 PM IST
सार
- पश्चिमी यूपी में हिंसा रोकेगी ‘110 जी’ की कार्रवाई
- मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर में 1632 लोग किए गए चिह्नित
विज्ञापन
एडीजी राजीव सभरवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत चुनाव में हिंसा की घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस ‘110 जी’ की कार्रवाई करेगी। मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर जिले में शातिर लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तीनों जिलों में ऐसे 1632 लोग चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशी अपने-अपने दावे ठोक रहे हैं। इनपुट है कि मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर में खूनखराबा हो सकता है। बागपत में पहले ही कई लोगों की हत्या हो चुकी है। एडीजी ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर के कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि पंचायत चुनाव में हिंसा कराने वालों को चिह्नित किया जाए।
विज्ञापन
बागपत में 632, मेरठ में 518, मुजफ्फरनगर में 482 को लोगों की सूची बना ली गई है। इन पर ‘110 जी’ की कार्रवाई होगी। उनके खिलाफ पहले भी मुचलका पाबंद की कार्रवाई होती रही है। बावजूद इसके वह सुधर नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: किसान महापंचायत में शामिल होने सहारनपुर आएंगी प्रियंका गांधी, तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
प्रधान और पूर्व प्रधान मुचलका पाबंद
अबकी बार प्रधान और सभी पूर्व प्रधान मुचलके में पाबंद हो रहे हैं। मेरठ जिले में यह कार्रवाई सभी थाना पुलिस द्वारा पूरी कर ली गई है। एसपी देहात का कहना है कि प्रधान और पूर्व प्रधानों पर मुचलके की कार्रवाई हो गई है। अब सभी संभावित प्रत्याशियों पर भी मुचलके पाबंद की कार्रवाई थाने स्तर से कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: पढ़िए आखिर क्यों बढ़ रहे पेट्रोल-सीएनजी वाहनों के खरीदार
बार-बार माहौल बिगाड़ने वाले निशाने पर
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि ‘110 जी’की कार्रवाई अपराध की पहली श्रेणी है। पंचायत चुनाव या अन्य किसी भी चुनाव में मुचलका पाबंद पुलिस करती है। यह कार्रवाई हिंसा होने के अंदेशे को देखते हुए होती है। ‘110जी’ की कार्रवाई चुनाव में बार-बार हिंसा कराने वालों के खिलाफ की जा रही है। इसके बाद ही गुंडा एक्ट व गैंगेस्टर की कार्रवाई सुनिश्चित होती है।
पुलिस पहले से ही अलर्ट
पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट है। शातिर अपराधियों पर गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की जा रही है। - राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/