फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news, Two friends died in suspicious circumstances, two are critical in lisadi gate

यूपी: मेरठ के लिसाड़ी गेट में दो दोस्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अन्य दो की हालत गंभीर

Mon, 16 Sep 2019 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Sep 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Meerut news, Two friends died in suspicious circumstances, two are critical in lisadi gate
शादाब व जाकिर के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रविवार रात दो दोस्तों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवकों की निजी अस्पताल में हालत गंभीर बनी है।  पुलिस के अनुसार पिरजनों ने मौत का कारण बीमारी बताया है, जबकि आसपास के लोगों का कहना है कि युवकों ने तीन-चार दिन पहले नशीला पदार्थ का सेवन किया था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लिसाड़ीगेट के रसीद नगर निवासी शादाब (30) पुत्र मोहम्मद यूसुफ और जाकिर (28) पुत्र बब्बू दोनों दोस्त थे। दोनों के घर भी आपस में मिले हैं। दोनों की तीन दिन पहले हालत बिगड़ गई थी। जिन्हें दिल्ली ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर परिजनों को घर ले जाने की बात कही थी। रविवार को परिजन दोनों को घर ले आए। जहां रात में दोनों की मौत हो गई। दोनों युवक कपड़े का काम करते थे। 
विज्ञापन

वहीं, नाजिम को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि चौथे युवक मन्नू का घर पर उपचार चल रहा है। दो युवकों की मौत का पता चलने पर इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट नजीर अली मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि युवकों ने नशा किया था। इलाज करने वाले डॉक्टरों ने यही कहा कि नशा सूखा या सिगरेट में भरकर किया गया।

पूरे मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी थी। पुलिस ने शादाब और जाकिर के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भी पूछा। इस पर परिवार के लोगों ने कहा कि उनका तो सब कुछ ही चला गया। इलाज भी कराया लेकिन पता नहीं क्या हुआ जो दोनों की मौत हो गई।

इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों ने दोनों युवकों की मौत का कारण बीमारी बताया है। दोनों की मौत अस्पताल में हुई है। यदि परिजन पोस्टमार्टम कराते हैं तो उसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed