फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: There has been change before Diwali: three trains will remain canceled and four will not go to Haridwar

दीपावली से पहले बदलाव: ये तीन ट्रेनें रहेंगी रद्द, चार नहीं जाएंगी हरिद्वार, मेरठ से गुजरेंगी नौ अतिरिक्त ट्रेनें

Sat, 23 Oct 2021 10:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Oct 2021 10:26 PM IST
सार

दीपावली से पहले तीन ट्रेनें रद्द हो गई हैं, जबकि चार ट्रेनें हरिद्वार नहीं जाएंगी। हालांकि मुरादाबाद से सहारनपुर रूट पर चलने वाली नौ ट्रेनों को वाया मेरठ होकर सहारनपुर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Meerut News: There has been change before Diwali: three trains will remain canceled and four will not go to Haridwar
ट्रेन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

25 से 29 अक्तूबर तक वाया मेरठ होकर देहरादून जाने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी। मुरादाबाद डिविजन में सहारनपुर-मुरादाबाद और देहरादून-लक्सर के बीच तकनीकी कार्य होने के चलते तीन ट्रेनें रद्द, चार ट्रेनें हरिद्वार नहीं जाएंगी। इसके अलावा मुरादाबाद से सहारनपुर रूट पर चलने वाली नौ ट्रेनों को वाया मेरठ होकर सहारनपुर भेजा जाएगा। अगले सप्ताह से दीपावली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। इससे पहले ही रेलवे ने जनशताब्दी, उज्जैनी, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस को 26 से 29 अक्तूबर तक रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
जनशताब्दी - 26 से 29 अक्तूबर
उज्जैनी एक्सप्रेस-  26 से 27 अक्तूबर
देहरादून -इंदौर एक्सप्रेस - 29 अक्तूबर
इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस - 30 अक्तूबर
ये ट्रेनें इस स्टेशन तक चलेंगी
शताब्दी, नई दिल्ली से देहरादून तक - 26 से 29 अक्तूबर तक सहारनपुर तक जाएगी।
बांद्रा से हरिद्वार तक चलने वाली एक्सप्रेस - 25 से 29 अक्तूबर तक मेरठ तक जाएगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हरिद्वार -  25 से 29 अक्तूबर तक निजामुददीन तक चलेगी।
बांद्रा से हरिद्वार त्योहार स्पेशल - 27 और 28 को निजामुददीन तक चलेगी।

यह भी पढ़ें: वर्दी पर दाग: इंस्पेक्टर पति और हेड कांस्टेबल पत्नी के बीच बढ़ा विवाद, दोनों की आय से अधिक संपत्ति के खुल रहे बड़े राज, तस्वीरें
विज्ञापन


ये अतिरिक्त ट्रेनें मेरठ से गुजरेंगी
लखनऊ-चंडीगढ़ स्पेशल - 25 से 29 अक्तूबर तक
पटना -जम्मू तवी स्पेशल - 26 अक्तूबर
पाटलिपुत्र- चंडीगढ़ स्पेशल - 27 अक्तूबर
 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल - 28 अक्तूबर, 29 अक्तूबर
गाजीपुर-माता वैष्णों देवी कटरा - 28 अक्तूबर
वाराणसी - माता वैष्णों देवी कटरा - 26 अक्तूबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed