फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: The youth including many players were honored in a program of Amar Ujala

यूपी: देश-दुनिया में नाम ऊंचा कर रहे मेरठ के युवा, खिलाड़ियों ने सुनाई कामयाबी की कहानी, तालियों से गूंज उठा मंडप

Sat, 28 Aug 2021 11:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Aug 2021 11:49 PM IST
सार

मुख्य अतिथि प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और एडीजी जोन मेरठ राजीव सभरवाल ने शहर के यूथ आइकन को प्रशस्ति पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Meerut News: The youth including many players were honored in a program of Amar Ujala
मेरठ में युवाओं को सम्मानित किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ शहर के यूथ आइकन शनिवार को एक मंच पर साथ आए तो तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। युवाओं ने अपनी कामयाबी की कहानी सुनाई तो यही सामने आया कि कोई भी क्षेत्र हो, कड़ी मेहनत और जज्बे के बिना मुकाम नहीं पाया जा सकता। मुख्य अतिथि प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और एडीजी जोन मेरठ राजीव सभरवाल ने शहर के यूथ आइकन को प्रशस्ति पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


जेपी रेजीडेंसी एवं केएल इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत यूथ आइकन अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। कंकरखेड़ा बाईपास स्थित ग्रेंड ड्रीम रिजॉर्ट में भव्य आयोजन हुआ। कौशल विकास राज्यमंत्री और एडीजी जोन ने ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी, सौरभ चौधरी एवं अन्नू रानी के साथ जेपी रेजीडेंसी से विशाल अग्रवाल, केएल इंटरनेशनल स्कूल से हरनीत खुराना, केएमसी अस्पताल से अर्ची गर्ग और एडको डेवलपर्स से वरुण अग्रवाल, द अध्ययन स्कूल से प्रियांशु अग्रवाल, अमनतास रिजॉर्ट से ऋषि भूटानी, आरआर एडवरटाइजिंग से अभिलाष गुप्ता, न्यूटिमा अस्पताल से डॉ. अमित उपाध्याय, गुंजन आईवीएफ सेंटर से डॉ. गुंजन आनंद, डरमानेस्ट से डॉ. ईशा राय, आईआईएम यूनिवर्सिटी से मयंक अग्रवाल, दयाल फर्टिलाइजर से अमन दयाल, किंग ब्रेड से शुभम गोयल, अक्षित ऑटोमोबाइल से शोभित गुप्ता, चित्रा प्रकाश से मयंक रस्तोगी, लैंम्पफार्ड बायोटेक से गौरव सिसौदिया, माही माइंड क्लीनिक से डॉ. रवि राणा, गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स से ईशान गुप्ता, ताराफैक्ट टेक्नोलॉजी से अनुभव गुप्ता, अमर इंडस्ट्रीज से अनुज गर्ग, सारू स्पेलटिंग से नीतीश जैन, ट्रांसटोन इलेक्ट्रॉनिक्स से सिद्धार्थ सिंघल, श्रीजी प्लास्टिक से वैभव गुप्ता, मल्टीमेक्स से विभोर अग्रवाल, डॉ. विकास गिरि एवं सेस्टेलर इनोवेशन से सिद्धार्थ गर्ग, दयाल स्पन पाइप से सागर गुप्ता को सम्मानित किया। स्वयं मीडिया के आशीष गौतम ने भी युवाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


ये भी हैं हमारे सहयोगी
इंडियन बैंक, केएमसी अस्पताल, एडको डेवलपर्स, द अध्ययन स्कूल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, न्यूटिमा अस्पताल, वत्स स्पोर्ट्स, दयाल फर्टिलाइजर, अमनतास रिजोर्ट, गुंजन आईवीएफ वर्ल्ड, डेरमा नेस्ट, किंग ब्रेड, सुधाकर मुद्राणालय, कार केयर सेंटर, शिस्ट मेड, बैंक ऑफ बड़ौदा, बिगीज पिज्जा, नवीन शुद्ध मसाले, हिंद स्पोर्ट्स, भाटिया मिलिट्री स्टोर, फिजोन, फाइन एडवरटाइजिंग शामिल हैं। वेन्यू पार्टनर ग्रेंड ड्रीम रिजॉर्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीज क्वीन भी सम्मानित
तीज पर्व पर भेजी गई सेल्फी में से पांच महिलाओं को तीज क्वीन चुना गया था। पहले नंबर पर रहीं इति बंसल, द्वितीय वर्षा, तृतीय पुरस्कार शिखा तनेजा चौधरी और सांत्वना पुरस्कार कमलजीत कौर और शीतल विशाल को दिया गया।

कोई भी क्षेत्र हो बिना जुनून के आगे नहीं बढ़ सकते : एडीजी
मुख्य अतिथि एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने कहा कि कामयाबी जुनून से मिलती है। ओलंपियन खिलाड़ी हो या फिर शिक्षा, चिकित्सा और अन्य प्रोफेशन से जुड़े युवा, एक चीज सभी में समान है कि बिना जुनून के आगे नहीं बढ़ा जा सकता। कोई भी क्षेत्र हो सभी में बराबर मेहनत की जरूरत पड़ती है। उन्होंने आह्वान किया कि इसी तरह से आगे बढ़कर दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनते रहे।

देश को समर्पित होना चाहिए काम : कपिल देव अग्रवाल
मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हमारा काम देश को समर्पित होना चाहिए। डॉक्टर, उद्यमियों और खिलाड़ियों को सम्मानित करके अमर उजाला ने अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया। अमर उजाला ने हमेशा सभी वर्ग के लोगों की चिंता की है। सभी का मुद्दा हमेशा उठाया। गरीब की, उद्यमियों और हर वर्ग को आवाज उठाने का काम किया। कोरोना महामारी में डॉक्टरों ने योद्धा के रूप में कार्य किया। इसी समय में मीडिया हाउस ने अखबार जारी रखा, हॉकरों ने घर-घर तक अखबार पहुंचाए। प्रियंका व अन्नू रानी का हौसला बढ़ाया। दोनों खिलाड़ी ओलंपिक तक पहुंची, जो देश के लिए गौरव की बात है। सरकार खिलाड़ियों का विशेष ध्यान रख रही है।

प्रियंका गोस्वामी
ओलंपिक एक खिलाड़ी के लिए बड़ा सपना होता है। हम भाग्यशाली हैं कि हमें ये मौका मिला। क्योंकि ओलंपिक तक जाना खिलाड़ी के लिए बड़ी बात है। ओलंपिक के बाद बहुत सम्मान और प्यार मिल रहा है। मेहनत करते रहेंगे। 2024 पेरिस ओलंपिक में देश के लिए पदक लाएंगे। अमर उजाला का यूथ आइकॉन कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा, आज खिलाड़ियों को सम्मान की जरूरत है जो अमर उजाला से मिला। 

अन्नू रानी
टोक्यो ओलंपिक में पदक न जीतने के लिए यही कह सकते हैं कि हर खिलाड़ी का दिन होता है। ओलंपिक से पहले चोटिल हो गई थी, जिससे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन मेहनत जारी रहेगी। ओलंपिक तक गए ये बड़ी बात है। पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए मेहनत कर रहे हैं। अमर उजाला ने यूथ आइकॉन कार्यक्रम से खिलाड़ियों को सम्मानित किया, धन्यवाद अमर उजाला।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रियंका के पिता मदनपाल गोस्वामी, भाई कपिल गोस्वामी, अन्नू रानी के दादा विक्रम सिंह, पिता अमरपाल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed