फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: SSP suspended three constables of Kharkhauda police station, all three were facing serious charges

बड़ी कारवाई: एसएसपी ने खरखौदा थाने के तीन सिपाहियों को किया निलंबित, तीनों पर थे संगीन आरोप

Mon, 02 May 2022 01:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 May 2022 01:51 PM IST
सार

मेरठ पुलिस के तीन सिपाहियों पर कई संगीन आरोप लगे तो जांच बैठाई गई। तीनों के आरोप सिद्ध हो गए। जिसके बाद एसएसपी मेरठ ने दोनों के खिलाफ विभागीय कारवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Meerut News: SSP suspended three constables of Kharkhauda police station, all three were facing serious charges
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के खरखौदा थाने की बिजली बंबा पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी शिव बहादुर, अमित नागर व नवीन कुमार को भ्रष्ट आचरण व पुलिस छवि धूमिल करने का आरोपी पाए जाने के बाद एसएसपी मेरठ ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


ये था फायरिंग का मामला
20 फरवरी को काशीराम कॉलोनी में पैसे के लेनदेन को लेकर रेहान उसकी पत्नी मुस्कान उसके रिश्तेदार रशीदा, फुरकान व सलमान सहित 3-4 अज्ञात लोगों ने कॉलोनी निवासी रामनिवास गुप्ता पुत्र धनीराम गुप्ता की परचून की दुकान पर जाकर कई राउंड फायरिंग की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: सिरफिरे ने दुष्कर्म के विरोध में छात्रा को घर में घुसकर दी खौफनाक मौत, हत्या के बाद शव के साथ..
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस नें रिहान के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जब उसका पीछा किया तो बिजली बंबा चौकी पर तैनात सिपाही शिव बहादुर, अमित नागर ने यह सूचना लीक कर दी। उस दिन से रिहान का मोबाइल बंद चल रहा है। 

वहीं, जब नए साल के उपलक्ष्य में काशीराम कॉलोनी निवासी रामनिवास गुप्ता के परिवार के सदस्य डीजे लगाकर मनोरंजन कर रहे थे तो सिपाही शिव बहादुर, अमित नागर व नवीन कुमार तीनों उसके डीजे को कब्जे में लेकर अपने साथ ले आए तथा डीजे वापस देने की एवज में 15000 लिए थे। जिसमें विभागीय जांच में तीनों के खिलाफ सभी आरोपों की पुष्टि होने के बाद तीनों को एसएसपी ने निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई भी की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed