{"_id":"62750b313814773d702564b7","slug":"meerut-news-road-has-collapsed-at-many-places-during-rain-on-delhi-meerut-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर सामने आई ऐसी तस्वीर: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खतरनाक हुआ सफर, बारिश में कई जगह धंसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सामने आई ऐसी तस्वीर: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खतरनाक हुआ सफर, बारिश में कई जगह धंसी सड़क
Fri, 06 May 2022 05:19 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 06 May 2022 05:19 PM IST
सार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की फिर से खतरनाक तस्वीर सामने आई है। अगर आप भी इस हाईवे से निकलते हैं तो सावधान रहिएं।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं तो संभलकर चलें। बारिश के कारण एक्सप्रेसवे पर इमरजेंसी अंडरपास से बहादरपुर के बीच मिट्टी का कटान हो गया है। गुरुवार को जीआर इंफ्रा की टीम इसकी मरम्मत में लगी रही।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कई जगह बारिश का पानी भर गया। बहादरपुर अंडरपास की एक दीवार में दरारें आ गई हैं। काशी टोल प्लाजा के पास भी एक्सप्रेसवे में दरार आ गई।
विज्ञापन
रात में लूट की वारदातों से भी बढ़ा खतरा
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कहीं भी रेस्ट एरिया ठीक से डेवलप नहीं हुआ है। मेरठ से डासना के बीच न तो पेट्रोल पंप है और न ही कहीं पंचर तक लगाने की सुविधा। कई बार रात में वाहनों में पंचर होता है तो दुर्घटना के साथ लूट का खतरा भी बढ़ जाता है। हाल ही में देहरादून के डॉक्टर दंपती से मुरादाबाद गांव के पर लूट की कोशिश हुई। इससे पहले बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार से लूट की थी। अंधेरे की वजह से कैमरों में भी लूट की यह वारदात कैद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: महिला वकील को घसीट कर डंडे से पीटा, खूब वायरल हो रहीं तस्वीरें, आप भी देखें
हरियाली की व्यवस्था फेल
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को हरा भरा बनाने के लिए 88 हजार पौधे लगाए गए थे। अव्यवस्थाओं के चलते डिवाइडर के बीच लगे लाखों की कीमत के पेड़ सूख चुके हैं।
यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान