फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Police many lover couple caught after raid in restaurant

मेरठ: रेस्टोरेंट में पुलिस का छापा, मची भगदड़, रोने लगीं युवतियां, पूछताछ के बाद छोड़ा

Wed, 25 Sep 2019 11:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 Sep 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Police many lover couple caught after raid in restaurant
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत बुधवार को सदर बाजार पुलिस ने कोणार्क रेस्टोरेंट पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां काफी संख्या में युवक और युवतियां मौजूद हैं। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गयी। वहां मौजूद युवतियां रोने लगीं, जिसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। जबकि मौके से हिरासत में लिए गए युवकों को पुलिस थाने ले आई। देर रात सभी के परिजनों को बुलवाकर उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ सेक्स रैकेट: अंकल! हमारी शादी होने वाली है, रिंग सेरेमनी भी हो गई, प्लीज हमें जाने दो
विज्ञापन


एसओ सदर विजय गुप्ता के अनुसार रेस्टोरेंट का ग्राउंड फ्लोर तो खाली था। लेकिन प्रथम तल के हॉल में जगह-जगह युवक-युवती बैठे थे। पुलिस को देख कुछ युवक चकमा देकर पिछले रास्ते से भाग निकले। जबकि काफी युवकों को दबोच लिया गया। रेस्टोरेंट संचालक पवन फरार हो गया। पुलिस ने रेस्टोरेंट पर ताला लगवा दिया। एसओ के अनुसार रेस्टोरेंट संचालक से नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed