{"_id":"5d8b698f8ebc3e012c652dd2","slug":"meerut-news-police-many-lover-couple-caught-after-raid-in-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: रेस्टोरेंट में पुलिस का छापा, मची भगदड़, रोने लगीं युवतियां, पूछताछ के बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: रेस्टोरेंट में पुलिस का छापा, मची भगदड़, रोने लगीं युवतियां, पूछताछ के बाद छोड़ा
Wed, 25 Sep 2019 11:29 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत बुधवार को सदर बाजार पुलिस ने कोणार्क रेस्टोरेंट पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां काफी संख्या में युवक और युवतियां मौजूद हैं। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गयी। वहां मौजूद युवतियां रोने लगीं, जिसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। जबकि मौके से हिरासत में लिए गए युवकों को पुलिस थाने ले आई। देर रात सभी के परिजनों को बुलवाकर उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ सेक्स रैकेट: अंकल! हमारी शादी होने वाली है, रिंग सेरेमनी भी हो गई, प्लीज हमें जाने दो
विज्ञापन
एसओ सदर विजय गुप्ता के अनुसार रेस्टोरेंट का ग्राउंड फ्लोर तो खाली था। लेकिन प्रथम तल के हॉल में जगह-जगह युवक-युवती बैठे थे। पुलिस को देख कुछ युवक चकमा देकर पिछले रास्ते से भाग निकले। जबकि काफी युवकों को दबोच लिया गया। रेस्टोरेंट संचालक पवन फरार हो गया। पुलिस ने रेस्टोरेंट पर ताला लगवा दिया। एसओ के अनुसार रेस्टोरेंट संचालक से नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/