{"_id":"63bc3bb4b0afdf5b736a7d07","slug":"meerut-news-police-arrested-three-accused-after-revealing-mini-kamela","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: घर में चल रहे मिनी कमेले का खुलासा, भारी मात्रा में मांस बरामद, तीन आरोपी मौके से दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: घर में चल रहे मिनी कमेले का खुलासा, भारी मात्रा में मांस बरामद, तीन आरोपी मौके से दबोचे
Mon, 09 Jan 2023 09:38 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:38 PM IST
सार
Meerut News : पुलिस ने घर में चल रहे मिनी कमेले का खुलासा किया है। वहीं पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मांस बरामद किया है। साथ ही तीन आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सोमवार को लिसाड़ी गेट पुलिस ने एक घर में चल रहे मिनी कमेले का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पशु कटान करते रंगे हाथ दबोचा है। वहीं आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में मांस और कटान के औजार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पूर्वी इस्लामाबाद के चारदीवारी में रहने वाले मेहराज पुत्र मकसूद के घर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देखते ही घर में अवैध कटान कर रहे आरोपियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से मेहराज सहित ऊंचा सद्दीक नगर राधने वाली गली निवासी आरिफ पुत्र नौशाद और आसिफ पुत्र अब्दुल हमीद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Suicide Case: जेईई मेन की तैयारी कर थी अवनी, आखिर क्यों उजाड़ ली जिंदगी, उठ रहे ये बड़े सवाल
विज्ञापन
पुलिस को घर में से लगभग दो कुंटल मांस, अवैध कटान के लिए प्रयोग होने वाला दांव और छुरा व इलेक्ट्रॉनिक कांटे सहित भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज घटना: एक घंटे तक छत पर घूमती रही छात्रा, फिर पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, दर्दनाक हैं तस्वीरें
वहीं पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी पिछले काफी समय से इस मकान में कटान कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।