{"_id":"5f3b7eedd15a670a81678835","slug":"meerut-news-now-corona-has-to-be-test-before-made-aadhaar-card-in-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर जाने से पहले पढ़ लें जरूरी खबर, अब आधार कार्ड बनवाने के लिए करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर जाने से पहले पढ़ लें जरूरी खबर, अब आधार कार्ड बनवाने के लिए करना होगा ये काम
Tue, 18 Aug 2020 12:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आधार कार्ड बनवाने से पहले कोरोना की जांच करानी होगी या खुद ही लोगों को जांच कराकर निगेटिव रिपोर्ट डाकघर में दिखानी होगी। रिपोर्ट भी पांच से छह दिन से अधिक की नहीं होनी चाहिए। मुख्य डाकघर से यह निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मेरठ शहर में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। बैंकों ने आधार कार्ड बनाने का कार्य बंद कर दिया है। शहर के दोनों डाकघरों में प्रतिदिन 60 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। ऐसे में लोग रात दो बजे से ही डाकघर के बाहर लाइन में खड़े हो जाते हैं। भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। पिछले दिनों एक महिला कर्मचारी भी पॉजिटिव पाई गईं, जिससे अब विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
शहर घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर में तैनात उप डाक अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि एक डाकघर में प्रतिदिन 30 टोकन बांटे जाते हैं। दोनों डाकघर में प्रतिदिन 60 आधार बनाए जा रहे हैं। अब टोकन बांटने के बाद आवेदक की पहले कोरोना जांच डाकघर के द्वारा कराई जाएगी। मेडिकल कॉलेज की टीम को डाकघर ही बुलाया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में शहर और देहात के ये 40 इलाके हुए अनलॉक, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
मिलीभगत का चल रहा खेल
आधार कार्ड नवीनीकरण के कार्य में मिलीभगत का खेल भी चल रहा है। छावनी और शहर डाकघर में प्रतिदिन 600 लोग आते हैं। दलाल सुबह ही रजिस्टर लेकर खड़े हो जाते हैं। लोगों को सेटिंग कर टोकन दिलाए जाते हैं। इसके बदले सुविधा शुल्क लेते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/