फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Naseemuddin Siddiqui inquired about the candidates new voters

मेरठ: नसीमुद्दीन सिद्दकी ले रहे प्रत्याशियों की परीक्षा, पूछ रहे कितने बनवाये नए मतदाता

Fri, 03 Dec 2021 02:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Dec 2021 02:33 PM IST
सार

नसीमुद्दीन सिद्दकी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को जवाब दिया है। उनके द्वारा मथुरा की बारी पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि बीजेपी जाति और धर्म पर चुनाव लड़ती है।

विज्ञापन
Meerut News: Naseemuddin Siddiqui inquired about the candidates new voters
कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दकी कार्यालय पर बैठक लेते हुए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। पहले चरण में शुक्रवार को प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दकी ने मेरठ में पार्टी कार्यालय पर भावी प्रत्याशियों से वार्ता की। उन्होंने कुल बूथ, अभी तक नए मतदाता जोड़ने/काटने के विषय पर विस्तार से बात की। वहीं कल (शनिवार) को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सहारनपुर और मेरठ मंडल के प्रत्यशियों की स्क्रीनिंग करेगी। इस कमेटी में मुख्य तौर पर दीपेंद्र हुड्डा मेरठ आएंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अडानी समूह बनाएगा गंगा एक्सप्रेसवे : अमरोहा से प्रयागराज तक मिला तीन चरणों का काम 

विज्ञापन

केशव के मथुरा वाले बयान पर सुनाई गणेश वंदना

नसीमुद्दीन सिद्दकी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को जवाब दिया है। उनके द्वारा मथुरा की बारी पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि बीजेपी जाति और धर्म पर चुनाव लड़ती है। हम पहले कांग्रेसी है और बाद में हिंदू-मुसलमान है। उन्होंने गणेश वंदना, महाभारत के श्लोक आदि सुनाकर हिंदू-मुस्लिम एकता का संकेत दिया। वहीं, उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद ही पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी। हमारी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। हम किसी से भी गठबंधन नही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed