{"_id":"5ef0a7118ebc3e42f10020e9","slug":"meerut-news-monsoon-will-reach-western-up-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में दो दिन में मानसून पहुंचने की संभावना, ठंडी हवा चलने से लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में दो दिन में मानसून पहुंचने की संभावना, ठंडी हवा चलने से लोगों को राहत
Mon, 22 Jun 2020 06:12 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 22 Jun 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
बारिश फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसूनी बारिश के बाद ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को उमस एवं गर्मी से राहत मिलेगी। शनिवार को प्री-मानसून की बारिश होने के बाद ठंडी हवा चली और उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी। रविवार सुबह मौसम सुहाना रहा। दोपहर तक लोगों को गर्मी से राहत रही।
विज्ञापन
वहीं, मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 22 व 23 जून को मध्य प्रदेश पूर्वी व मध्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश भागों में मानसून पहुंच जाएगा। 23 से 25 जून तक पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल मानसून उत्तरी सीमा कांडला अहमदाबाद, इंदौर, खजुराहो, फतेहपुर, बहराइच से गुजर रहा है। अनुमान है कि अगले दो दिन में मानसून उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। जिसके बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जेल में मुलाकात, फिर कई बड़ी वारदात, अब मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर ने खोला पूरा राज
विज्ञापन
मौसम कार्यालय पर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 82 व न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। वहीं, बारिश 05.0 मिमी दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 120 रहा।
शहर के कई हिस्सों में रविवार सुबह बारिश हुई। इससे कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट आ गई। लोगों को उम्मीद है कि जल्द मानसूनी बारिश होगी। बारिश से मेवला फ्लाईओवर पर पानी भर गया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/